केंद्रीय मंत्री श्री पुरी ने पटेवा आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का किया अवलोकन - sanskar.live

Hot




अप्रैल 14, 2022

केंद्रीय मंत्री श्री पुरी ने पटेवा आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का किया अवलोकन

हाल ही में जन्में बेटी-बेटा की माँ को भेंट किए बच्चे के हल्के मुलायम कपड़े




केन्द्रीय मंत्री ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का भी किया निरीक्षण




महासमुन्द संस्कार न्यूज़ / केन्द्रीय मंत्री पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा आवास एवं शहरी मामलें श्री हरदीप सिंह पुरी आज गुरूवार महासमुंद के पटेवा आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन किया। सुसज्जित, सुव्यवस्थित और साफ़ सफ़ाई आदि के लिए पूरी स्वास्थ्य टीम को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने मीना चंद्राकर द्वारा कई हजार नॉर्मल डिलिवरी की जानकारी मिलने पर उनकी तारीफ की। ऐसा ही अन्य उपचार हेतु आने वाले मरीज़ों की ऐसी ही स्वास्थ्य सेवा करने कहा। उन्होंने विभिन्न वार्ड कक्ष और दवाई भण्डार कक्ष का भी अवलोकन किया।

केन्द्रीय मंत्री श्री पुरी ने आज सवेरे बेटे को जन्म देने वाली माँ हराबाई और कल शाम को बेटी को जन्म देने वाली माँ लता मनहर को बच्चे के लिए हल्के मुलायम कपड़े भेंट किए। उन्होंने माँ और बच्चे को अपनी शुभकामनाएं दी।

मंत्री ने इसके बाद महासमुंद के जिला अस्पताल में स्थित शासकीय चिकित्सालय महाविद्यालय का भी निरीक्षण किया। वहां उन्होंने कॉलेज के इंफ्रास्ट्रक्चर, फैकल्टी, चिकित्सा सुविधा का अवलोकन किया। उन्होंने एनएमसी (नेशनल मेडिकल काउंसिल) के आधार पर कमियों को दूर करने की बात कही। इसके लिए केन्द्र सरकार से जो भी मदद चाहिए उसे पूरा किया जाएगा। कॉलेज की डीन डॉ. यास्मिन खान ने महाविद्यालय संबंधित जानकारी दी। 

इस अवसर पर लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधायक सहित कलेक्टर श्री निलेश कुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत श्री एस. आलोक, वनमंडलाधिकारी श्री पंकज राजपूत, सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ. एस.आर. बंजारे सहित अधिकारी उपस्थित थे 





Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer