जगदगुरु रामानन्दाचार्यजी का 10 वर्षों बाद अपने भक्तो को आशीर्वाद देने हेतु छत्तीसगढ़ में पुनरागमन - sanskar.live

Hot




अप्रैल 15, 2022

जगदगुरु रामानन्दाचार्यजी का 10 वर्षों बाद अपने भक्तो को आशीर्वाद देने हेतु छत्तीसगढ़ में पुनरागमन

जगदगुरु रामानन्दाचार्यजी का 10 वर्षों बाद अपने भक्तो को आशीर्वाद  देने हेतु छत्तीसगढ़  में पुनरागमन


गौरव चंद्राकर संस्कार न्यूज़ रिपोर्ट

बालोद संस्कार न्यूज़/ जगदगुरु रामन्दाचार्य श्री स्वामी  नरेंद्राचार्य जी महाराज   नाणीज धाम रत्नागिरी  महाराष्ट्र से शनिवार 23 अप्रैल को   चूरगिया मांगलिक भवन ,धमतरी रोड ,देवार भाट ,जिला बालोद पधार रहे है।इस एक दिवसीय कार्यक्रम में  स्वामीजी का प्रवचन के पश्चात दर्शन  और दर्शन के अलावा भक्तो की समस्या  सुनकर उन्हें  मार्गदर्शन करेंगे। 

कार्यक्रम सुबह 9 बजे जगदगुरु श्री  के प्रवचन से प्रारम्भ होगा और श्याम 5 बजे तक  चलेगा।


जगतगुरु नरेंद्राचार्य जी महाराज  सबसे  प्रखर और सक्रिय जगदगुरु माने जाते है। इन्होंने एक लाख पैसट हजार से अधिक परिवारों की   विधि विधान से घर वापसी करवाई है जो समाज के मुख्य धारा से भटक गए थे।

नरेंद्र महाराज संस्थान द्वारा महाराष्ट्र के राष्ट्रीय राज मार्गो पर 27 एम्बुलेंस  द्वारा निःशुल्क  सेवा चल रही है । अभि तक लगभग 16000 लोगों की जान बचाई जा सकी है।इसके अलावा निःशुल्क पाठशाला ,वैदिक पाठशाला,  सामाजिक उपक्रम,अस्पताल, और ब्लड इन नीड जैसे परोपकारी कार्य संचालित किए जाते है।पिछले दिनों महाराष्ट्र के भयंकर बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में जगदगुरु के आव्हान पर  हजारों भक्तों ने चिपलून मै बाढ़ग्रस्त लोगों को खुले दिल से मदत पहुचाई और  जीवन आवश्यक समान उपलब्ध कराया गया।

 जगदगुरु रामानंदाचार्य जी  हिंदू सनातन धर्म के सबसे बड़े धर्मगुरु और सदगुरु है। जिन्हे स्वस्वरुप  का ज्ञान है।  ऐसे  उच्च कोटि के संतात्मा और महान विभूति का  हमारे छत्तीसगढ़ के पावन धरा पर10 वर्षों  के लंबे अंतराल  बाद आगमन हो रहा है। जिनका दर्शन  मिलना भी परम सौभाग्यशाली माना जाता है।  सभी छत्तीसगढ़ के धर्मपरायण भक्तजनों  से नम्र निवेदन है,वे इस मंगल आयोजन मै पधारकर लाभान्वित हो। स्वस्वरूप संप्रदाय के आयोजकों द्वारा उस दिन विशाल भंडारा का आयोजन भी किया गया है।

देखें वीडियो :




Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer