बागबाहरा । बागबाहरा मुख्य मार्ग पर भारत माता की जय वंदे मातरम के गगनभेदी नारों के साथ हाथ में तिरंगा झंडा लेकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अलका चंद्राकर के नेतृत्व में फिल्म दी कश्मीर फाइल्स देखने पहुंचे खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से मातृशक्ति का नेतृत्व करने वाली जिला पंचायत सदस्य अलका चंद्राकर ने धारा 370 शेख परिवार कांग्रेस के कुशासन के चलते कश्मीरी पंडितों के पलायन नरसहार की विभीषिका को कार्यकर्ताओं के साथ देखा अलका ने इस अवसर पर संक्षिप्त उदबोधन में कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कश्मीरी पंडितों के दर्द को समझा और धारा 370 को खत्म कर कश्मीरी पंडितों को पुनः कश्मीर में बसाने उनके लिए रोजगार मुहैया कराने मुख्यधारा में पुनः जोड़ने के लिए प्रयासरत हैं कांग्रेस ने हमेशा अलगाववादियों ताकतों साथ खड़ी रही उन्हें कश्मीरी पंडितों की पीड़ा से कोई सरोकार नहीं है कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ भारत माता की जय वंदे मातरम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद नारों के साथ फिल्म देखी फिल्म निर्माता के साहस की प्रशंसा की जिन्हें आज तक छुपाया गया उन्होंने विश्व के सामने कश्मीर के सच दिखाने का साहस किया उसके लिए उन्हें साधुवाद कार्यकर्ताओं ने दिया इस अवसर पर प्रीतम दीवान नरेश चंद्राकर मोनिका साहू प्रेम साहू धरम दीवान पीलेश्वर पटेल भुवन साहू घनश्याम साहू जानवी साहू पिंकी चंद्राकर रूपेश साहू बसंत लोधी हरीश दीवान गिरीश चक्रधारी नितेश पांडे गगन सलूजा छोटू गुप्ता सहित 270 महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे अंत में सभी ने अलका चंद्राकर को आभार धन्यवाद ज्ञापित किया कि उनके लिए फिल्म देखने की अच्छी व्यवस्था की ।
देखें वीडियो :-