भाजपा मंडल की बैठक पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल की उपस्तिथि में संपन्न हुई पिथौरा - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

मार्च 13, 2022

भाजपा मंडल की बैठक पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल की उपस्तिथि में संपन्न हुई पिथौरा


पिथौरा संस्कार न्यूज़ /भारतीय जनता पार्टी पिथौरा मंडल की बैठक एन एच विश्राम गृह में पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल की उपस्तिथि में संपन्न हुई।बैठक का शुभारंभ पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामप्रशाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारभ किया। बैठक में पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल ने आगामी कार्यक्रमो की तैयारी को लेकर वन टू वन कार्यकर्ताओं से चर्चा की एवं  शक्ति केंद्र विस्तारकों को 11 अप्रैल से  लिए मार्गदर्शन भी दिए।


बैठक का संचालन मंडल महामंत्री आशीष शर्मा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता  शशि डडसेना हरजिंदर सिंह पप्पू, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय पटेल, नारायण पटेल, महेंद्र डड़सेना , संतोष प्रधान,जुगल प्रधान, सिंधुलता प्रधान, गयाराम धीवर, अनूप तांडी, राजेश चौधरी,सौरभ अग्रवाल, यशपाल ध्रुव, डिगेश प्रधान, दुर्गेश सिन्हा, नानू सोनी, कीर्ति वर्मा, दीपक सिन्हा, विजय दीक्षित, रवि सिन्हा, पंचराम मटियारा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।