खरसिया । अन्तर्राष्ट्रिय महिला दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बर्रा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व मितानिनो को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र दिया गया इस कार्यकम के मुख्य अतिथि श्रीमती संतोषी राठिया (डी डी सी)अध्यक्ष श्रीमती उमा देवी राठिया (सरपंच ग्रा पंच बर्रा) विशिष्ट अतिथि श्रीमती ईश्वरी राठिया (बी डी सी),श्रीमती शकुन्तला राठिया श्रीमती घसनीन बाई राठिया श्रीराम दयाल(विधायक प्रतिनिधि),श्री माया राम राठिया,श्री महेश्वर राठौर श्री टन्कधर मिश्रा के द्वारा देवी सरस्वती जी के शैलचित पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर विधिवत् शुभारंभ किया गया उद्बोधन के कड़ी में सभी सम्मानित अतिथियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये कार्यकम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ मृत्युन्जय राठौर के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र के उपलब्धियो के बारे में बताया गया इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व आयुर्वेद औषधालय बर्रा के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिको की गरिमामयी उपस्थिति रही सभी ने ह्रदय से महिला शक्ति को नमन किया कार्यक्रम के अन्त मे नवजात शिशुओं को बेबी कीट प्रदाय किया गया उक्त कार्यक्रम का संचालन डॉ एम महापात्र के द्वारा किया गया
मार्च 10, 2022
अन्तर्राष्ट्रिय महिला दिवस में आँगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिनो का सम्मान
Tags
# खरसिया#
About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
खरसिया#
लेबल:
खरसिया#