महिला बाल विकास ने महिला दिवस मनाई पिथौरा - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

मार्च 10, 2022

महिला बाल विकास ने महिला दिवस मनाई पिथौरा

महिला बाल विकास ने महिला दिवस मनाई पिथौरा




संतोष गुप्ता संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट


पिथौरा संस्कार न्यूज़/ स्थानीय सांस्कृतिक भवन में  महिला बाल विकास द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया । आयोजन में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न विभाग की महिलाएं शामिल हुये ।

     कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के तस्वीर पर अतिथियों मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा नाग , सभाध्य्छ्ता मुकेश यादव जनपद उपाअध्यक्ष , एस डी एम ऋतू 

हेमनानी , हरदीप कौर पार्षद , राजू सिन्हा पार्षद, ललिता पटेल सभा पति महिला बाल विकास , श्रीमती बेला पटेल , श्रीमती देवकी डडसेना , श्रीमती पुष्पा पटेल , रामकुमार पटेल  सहित् अन्य् अतिथियो के कर कमलों से  माल्यार्पण , दीप प्रज्ज्वल सहित राजकीय गीत अरपा पैरी के धार ... गीत प्रस्तुत कर किया गया



 ।

        कार्यक्रम के प्रारम्भ में साहित्यकार व् पत्रकार संतोष गुप्ता ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुये महिला बाल विकास द्वारा आयोजित कार्यक्रम के उद्देश्यों को बताया । उन्होंने सभा को सम्बोधित करते कहा कि नारी सृष्टि की रचयिता है । नारी प्रकृति कि अनमोल उपहार है जिसके बिना सृष्टि की रचना करना असम्भव है साथ ही उन्होंने नारी के विविध रुपों का वर्णन करते नारी महत्ता का वर्णन किया । मुख्य अतिथि सत्यभामा नाग ने नारी शक्ति के समाज के प्रति अमूल्य योगदान का वर्णन करते गीतों , श्लोकों के माध्यम से नारी का गुणगान किया । सभा अध्यक्षता मुकेश यादव ने देश  प्रदेश  को आगे बढ़ाते देश के नाम उच्च करने वाली नारी शक्तियों का वर्णन किया । आगे उन्होंने कहा कि आज नारी राजनीति से लेकर प्रशासनिक स्तर तक महत्त्वपूर्ण पदों में है जिससे देश गौरवान्वित है । देश की आधी आबादी महिलाओं का है जो मुख्य धारा से जुड़ कर अपना काम कर रहें है ।एसडीएम  ऋतू ने समस्त महिलाओं को बधाई देते शासन की योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया । सभा को हेमंत कौशिक , जितेंद्र सिन्हा आदि ने भी सम्बोधित किया । आयोजन के दौरान महिलाओं  के लिये व्यंजन प्रतियोगिता भी आयोजित  की गई जिसमें प्रथम लक्ष्मी श्रीवास्तव , द्वितीय सीमा गौतम , तृतीय लक्ष्मी पटेल व् रंगोली में काजल , रुक्मणि भोई तृतीय इंदु पटेल रही  सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पुष्पा रा़त्रे, साहित्यकार व् पत्रकार संतोष गुप्ता  व् आभार प्रदर्शन महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती रतन तवर ने किया ।



    आयोजन को सफल बनाने में नंदिनी यदु , मीना लाल , संगीता साहू ,   श्रीमती पुष्पा , हेमेश्वरि साहू , सरिता पटेल , पूजा सलूजा , ममता पटेल , दिनेश्वरी सिन्हा , प्रतिभा चौहान , सुशीला मानिकपुरी , ज्योति साहू , अनीता ठाकुर , हेमलता सिन्हा , दीपिका ठाकुर , मनसिर ध्रुव , भागवती सहित विभागीय कर्मचारियों का अमूल्य सहयोग रहा ।