शालाओं को बेहतर बनाने प्रबंधन समितियां सामने आयें जगदीशपुर पिथौरा - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

मार्च 12, 2022

शालाओं को बेहतर बनाने प्रबंधन समितियां सामने आयें जगदीशपुर पिथौरा


प्रशिक्षण में डी.एम.सी. अशोक शर्मा ने कहा



पिथौरा संस्कार न्यूज़/ विकास खंड शिक्षा अधिकारी के.के.ठाकुर, बी.आर.सी. अतुल प्रधान के मार्गदर्शन में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के प्रधानपाठकों का विशेष प्रशिक्षण स्थानीय जेनसन मेमोरियल स्कूल स्कूल जगदीशपुर में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में पिरदा क्षेत्र के 61 प्राथमिक एक्ट 22 पूर्व माध्यमिक प्रधानपाठकों और प्रभारियों ने शाला विकास समितियों को सशक्त बनाने प्रशिक्षण प्राप्त किया।  जिले के डी.एम.सी. अशोक शर्मा ने प्रशिक्षण में शिक्षकों का ओजस्वी संबोधन करते हुए आह्वान किया कि प्रधानपाठक नेतृ्त्वकर्ता बनें और कुशलतापूर्वक शालाओं का संचालन करते हुए जिले को शालेय शिक्षा की दिशा में अग्रणी बनाएं। हरेक शालाओं को निखारकर आकर्षक बना दें। दो कक्षों में आयोजित कार्यक्रम में मास्टर्स ट्रेनर संतोष कुमार साहू,मनोज राणा,श्रीमती खेमलता प्रधान, तरूवर कोसरिया,अभिनन्दन नाग एवं दुर्वासा गोस्वामी ने सरलतम रूप से प्रशिक्षण दिया। गोंडबहाल हाईस्कूल के प्रभारी मुकेश डडसेना ने शिक्षकों को विद्वान बनने के साथ दक्षता अर्जित करने का सूत्र बताया।समापन अवसर पर नरसिंहपुर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि नरसिंह पटेल एवं जे.एम.एस.के प्राचार्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूर्व माध्यमिक शाला सीतापुर के प्रधानपाठक मनोज नंद ने प्रतिवेदन वाचन किया और उच्च प्राथमिक शाला झगरेनडीह की चंदेश्वरी नंद ने अपने अनुभव रखे। पूर्व माध्यमिक शाला पिरदा के लोरीश कुमार ने इसकूल आ पढे बर,जिनगी ल गढे बर कविता के माध्यम से सरकारी शालाओं का महिमामंडन किया। प्राचार्य एस.नंद ने कहा कि अनुभव जन्मजात नहीं होता है,इसलिए अपनी शालाओं में प्रशिक्षण का बेहतर क्रियान्वयन करते हुए सीखिए। अंतिम दिवस सामुदायिक सहयोग करते सभी के लिए भोजन-व्यवस्था की गई, जिसमें लोरीश कुमार, शेषनारायण साहू, मनोज नंद एवं रमेशकुमार नायक की महती भूमिका रही। प्रशिक्षण को सफल बनाने में सभी समन्वयकों का विशेष योगदान रहा।