अटल लैब कन्या शाला की छात्राएं स्पेस किड्ज इंडिया वेबीनार में सम्मिलित हुए महासमुंद
महासमुंद संस्कार न्यूज़/ दिनांक 03 मार्च 2022 को आशी बाई गोलछा शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद के अटल लैब में छात्राएं स्पेस किड्ज इंडिया(SKI) के "AZAADISAT"- introductory वेबिनार में सम्मिलित हुए। SKI देश की एक मात्र ऐसी स्पेस संस्था है जो कि विद्यालयी विद्यार्थियों, युवा वैज्ञानिको की सेटेलाइट प्रोग्राम आदि में सहभागिता सुनिश्चित करने का कार्य कर रही है। इनका उद्देश्य शासकीय शालाओ के बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंतरिक्ष विज्ञान, कला, संस्कृति आदि के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है।आजादी के अमृत मोहोत्सव के उपलक्ष्य में SKI द्वारा कन्या शाला के छात्रों का चयन AZAADISAT में प्रोग्रामिंग के लिए किया गया है।SKI द्वारा इन छात्राओ को सैटेलाइट प्रोग्रामिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। डॉ श्रीमती केसन (सतीश धवन सैटेलाइट प्रोग्राम) एवम SKI की टीम द्वारा वेबिनार का संचालन किया गया।इस वेबिनार हेतु संस्था के प्राचार्य जी आर सिन्हा के मार्गदर्शन रहा तथा अटल प्रभारी चन्द्रशेखर मिथलेश सहयोगी रहे।