महाशिवरात्रि पर्व पर बृजेश्वरनाथ महादेवा धाम में पूजा अर्चना कर संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने क्षेत्रवासियों की खुशहाली की मंगल कामना की कोमाखान बागबाहरा
बागबाहरा संस्कार न्यूज़/ कोमाखान क्षेत्र के प्रसिध्द शिवितार्थ महादेवाधाम जहाँ बृजेश्वर नाथ महादेव जी स्वयंभू के रूप में विराजमान है ।
महादेवाधाम कसेकेरा में हरवर्ष महाशिवरात्रि एंव श्रावण माह में अंतिम सोमवार को भव्य मेला का आयोजन होता है एंव हजारो की सँख्या में श्रद्धालू शिव जी के समक्ष माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त करते है।
महाशिवरात्रि के दिन नवनिर्मित शिखर पर कलश व ध्वाजारोहण किया गया।
*संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की*
महादेवा धाम कसेकेरा में क्षेत्रिय विधायक संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव जी महादेवा धाम कसेकेरा में बृजेश्वर नाथ महादेव जी की दर्शन के लिए पूरे कारवां के साथ शामिल होकर शिवालय में पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की मंगल कामना की।
साथ ही अपने उध्बोधन में आने वाले समय मे महादेवा धाम के संवर्धन में पुरजोर कोसीस कर मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की बात कहा गया
जिसमे भक्तों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यस्था बिजली की व्यस्था एंव कोमाखान से गुजरने वाली मेन रोड से महादेवा धाम तक पक्की सड़क बहुत जल्द मुहैया करवाने की बात कही गई।
*संसदीय सचिव ने किया बाल कलाकारों एंव वरिष्ठजनों का सम्मान*
कोमाखान के मा शारदा झांकी मंडली द्वारा शिव जी के झांकी निकाल के सभी भक्तों का दिल जीत लिया और बता दे कि सभी बाल कलाकार कोमाखान स्कूल में अध्ययनरत है ,उनके शिव जी झांकी से प्रभावित होकर संसदीय सचिव द्वारिकाधीश जी के हाथों से मोमेंटो प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
साथ ही क्षेत्र के वरिष्ठ जनो का भी उत्कृष्ट कार्य करने पर महादेवाधाम प्रबंधक विकास समिति कोमाखान के सौजन्य से संसदीय सचिव यादव जी के हाथों से सम्मानित किया गया।
*हजारो की संख्या में शिवभक्तों ने पूजा अर्चना कर महाप्रासाद ग्रहण किये*
हर वर्ष की भांति महादेवाधाम सेवा समिति कोमाखान द्वारा भंडाराभोज महाप्रासाद की व्यस्था की गई थी जिसमे कोमाखान क्षेत्र सहित अन्य राज्य से भी भक्त गण भगवान शिव जी दर्शन कर भंडाराभोज में प्रासाद ग्रहण किये ।एंव रामायण पाठ का श्रवण कर पुण्यलाभ लिए।
साथ ही महादेवाधाम में लगने वाले मेले का भी आगुन्तको ने भरपूर आनन्द उठाये।
इस अवसर पर पूर्व मंडी अध्यक्ष तेजन चन्द्राकर ,ब्लाक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण अध्यक्ष रवि निषाद बागबाहरा शहर कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर,नरेंद्र जैन,गोलू जैन,सोसायटी अध्य्क्ष कसेकेरा सन्तोष यादव ,राजू जैन प्रेमसिंह ठाकुर,राहुल श्रीवास,खोमेश साहू,शसांक श्रीवास कोमाखान सरपंच प्रतिनिधि आशीष वाकडे, कैलाश जैन पंकज जैन प्रदीप यादव ओम यादव गोरखनाथ यादव सतीश बाजपाई ठाकुर थीयंद्र प्रताप सिंह खेमदास मानिकपुरी, शिव महाराज, बल्लू यादव डॉ जितेंद्र साहू ,डॉक्टर शुक्ला जी, जेठमल जैन जी हरिशंकर यादव जी।सहित महादेवाधाम कसेकेरा में कार्ययक्रम के दौरान मंच का सफल संचालन नितिन जैन जी कर रहे थे ।
महादेवाधाम प्रबंधक विकास समिति कोमाखान एंव कसेकेरा क्षेत्र के सहित शिवभक्तों द्वारा बृजेश्वर नाथ महादेवाधाम में दानपुण्य कर अपना विशेष सहयोग के लिए सराहनीय कार्य किया गया।