अनियंत्रित ट्रेलर ने रौंदा, मामा भांजी की मौत, मासूम घायल खरसिया - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

मार्च 03, 2022

अनियंत्रित ट्रेलर ने रौंदा, मामा भांजी की मौत, मासूम घायल खरसिया

अनियंत्रित ट्रेलर ने रौंदा, मामा भांजी की मौत, मासूम घायल खरसिया



संवाददाता जयप्रकाश डनसेना  

खरसिया संस्कार न्यूज़ /एनएच 49 पर तेज रफ्तार दौड़ रहे वाहनों का कहर लगातार जारी है। गुरुवार की सुबह ग्राम चपले के नजदीक ट्रेलर चालक ने अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल सवार मामा भांजी की जान ले ली। वहीं साथ ही बैठे मासूम को गंभीर स्थिति में अस्पताल दाखिल किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ठुसेकेला निवासी संजय उरांव मोटरसाइकिल से अपनी भांजी को ग्राम जमटिकरा-रायगढ़ छोड़ने जा रहा था कि सुबह करीब 6:30 बजे चपले के करीब तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक CG15DH5529 के चालक ने नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही मोटरसाइकिल को

जोरदार ठोकर मारी। ऐसे में मोटरसाइकिल चालक मामा संजय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर अवस्था में 5 वर्षीय मासूम के साथ हाल ही में होने वाली शादी की तैयारियों में जुटी भांजी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां युवती की भी मौत हो गई। वहीं बच्चे का उपचार किया जा रहा है। खरसिया टीआई एसआर साहू ने बताया कि ट्रेलर को जप्त कर थाने लाया गया है। चालक पर संबंधित धाराओं को लेकर कार्रवाई की जा रही है।