ग्राम बेंगची में चौहान परिवार द्वारा महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया बरमकेला
बरमकेला(सुधीर चौहान) संस्कार न्यूज़/ महाशिवरात्रि का त्यौहार पूरे देश में आज 1 मार्च 2022 दिन मंगलवार को मनाया गया । कोरोना से मुक्ति मिलने के बाद 2 साल में यह पहला मौका है जब पूरे उत्साह भक्ति भाव और धूमधाम के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया इसी तारतम्य में आज बरमकेला ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम बेंगची के चुडामणि चौहान प्रधान पाठक व अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य पुनीत राम चौहान जी के द्वारा उनके गृह ग्राम बेंगची में स्वयं के शिव मंदिर का पूजा बड़े ही धूमधाम के साथ अपने परिवार व मोहल्ला तथा ग्राम वासियों के साथ मनाया गया।
महाशिवरात्रि के मौके पर शिव मंदिर में श्रद्धालु भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए लगे रहे। पूरा परिवार के साथ पूरा अंचल इस दिन शिवमय हो गया था। भगवान शंकर के अभिषेक के लिए मंदिरों के बाहर में बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।
भगवान शंकर के अभिषेक के लिए मंदिरों के बाहर में भक्त महाशिवरात्रि के कुछ दिन पूर्व से ही मंदिरों को विशेष रूप से सजा रहे थे। विशेष रूप से तैयारी की गई थी। मंदिर में दिन भर ऊं नम: शिवाय का जाप किया जा रहा था। वहीं दूसरी ओर कीर्तन भजन का आयोजन भी स्थानीय श्रद्धालुओं के द्वारा किया गया था। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवचरण चौहान, परमानंद, गजानंद, पुरुषोत्तम चौहान, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला कार्य समिति सदस्य घनश्याम चौहान, धनेश चौहान, पूरन चौहान हेमलाल चौहान, डिग्री चौहान, भोगीलाल चौहान पत्रकार सुधीर चौहान डॉ एस आर चौहान आदि सैकड़ों की संख्या में भक्त उपस्थित थे।