पिथौरा संस्कार न्यूज़/समीपस्थ ग्राम गड़बेड़ा में 1006 वी भक्त माता कर्मा जयंती का आयोजन दिनांक 28/03/2022 दिन सोमवार को गांधी चौक गड़बेड़ा में आयोजित किया गया है। दोपहर दो बजे से विश्व मंगल कामना हेतू कलश यात्रा निकाल कर ग्राम भ्रमण किया जावेगा। शायं चार बजे से अतिथियों द्वारा भक्त माता कर्मा की जीवनी, सामाजिक संगठन, शिक्षा एवम् संस्कार, नशामुक्ति, स्वच्छता, बालक एवम् बालिका शिक्षा इत्यादि विविध विषय पर मार्गदर्शन किया जावेगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री द्वारिकाधीश यादव संसदीय सचिव एवम् विधायक खल्लारी छत्तीगढ़ शासन, अध्यक्षता जिला साहू संघ अध्यक्ष धरम दास साहू विशेष अतिथि लक्ष्मण कुमार साहू संयोजक किसान प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ, नोहरदास साहू तहसील अध्यक्ष व जिला महामंत्री, गंगा प्रसाद साहू सदस्य न्याय प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ, मंगतू राम साहू समाज रत्न, श्रीमती नंदनी साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ, डिगमलाल साहू संरक्षक कौड़ियां, प्रेमलाल साहू अध्यक्ष झलप परिक्षेत्र, श्याम कुमार साहू अध्यक्ष कौड़ियां परिक्षेत्र क्रमांक एक, रतन लाल ध्रुव सरपंच महेश्वर पटेल उपसरपंच ग्राम पंचायत गड़बेड़ा लोकनाथ नायक अध्यक्ष ग्राम विकास समिति, परिक्षेत्रीय पदाधिकारी श्रीमती चंद्रिका साहू कुन्ती साहू, श्रीमती लक्ष्मी साहू श्रीमती नीरा साहू श्रीमती फलेशवारी साहू प्रीतम कुमार साहू, नेहरू साहू उपाध्यक्ष, शिवराम साहू सलाहकार कौड़ियां परिक्षेत्र, लेखराम साहू संयोजक कर्मचारी प्रकोष्ठ, संतोष कुमार साहू अंकेक्षक, कृष्ण कुमार साहू अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ कौड़ियां परिक्षेत्र व आस पास के आमंत्रित अतिथि व ग्रामीण जन उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारी ग्राम साहू समाज के सामाजिक कार्यकर्ता लगे हुए हैं।
उक्त जानकारी ग्रामीण अध्यक्ष अलख राम साहू व सचिव लकेश साहू ने दी।
