महाशिवरात्रि पर्व के भव्य आयोजन हेतु महादेवा धाम(कसेकेरा)समिति की बैठक सम्पन्न बागबाहरा - sanskar.live
ad inner footer ad inner footer ad inner footer
ad inner footer ad inner footer

Hot

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

फ़रवरी 16, 2022

महाशिवरात्रि पर्व के भव्य आयोजन हेतु महादेवा धाम(कसेकेरा)समिति की बैठक सम्पन्न बागबाहरा

महाशिवरात्रि पर्व के भव्य आयोजन हेतु महादेवा धाम(कसेकेरा)समिति की बैठक सम्पन्न बागबाहरा


गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट

बागबाहरा संस्कार न्यूज़/ प्राचीन एवं ऐतिहासिक बिजेश्वर नाथ(स्वयंभू शिवलिंग)मंदिर,महादेवा धाम के मंदिर प्रबंधन एवं विकास समिति के नेतृत्व में आगामी महाशिवरात्रि पावन पर्व की तैयारी एवं महादेवा धाम में गतिमान शिव मंदिर जीर्णोद्धार की समीक्षा हेतु 15 फरवरी को समिति की बैठक आयोजित की गई। 


इस महत्वपूर्ण बैठक में महाशिवरात्रि पर्व के सफल आयोजन एवं मंदिर जीर्णोद्धार के पश्चात नूतन शिखर पर ध्वजारोहण एवं कलश स्थापना हेतु चर्चा की गई।महाशिवरात्रि पर्व पर भंडारा प्रसादी के व्यवस्थित संचालन,संगीत मंडलियों की प्रस्तुति,संपूर्ण मंदिर परिसर में सुरक्षा एवं मैनेजमेंट व्यवस्था,सजावट कार्य,पार्किंग व्यवस्था एवं भक्तों के सुव्यवस्थित मंदिर दर्शन हेतु कार्यों का विभाजन किया गया।उपस्थित सभी सदस्यों ने क्रम से अपने सलाह सुझाव प्रदान किये। समिति के अध्यक्ष सोमनाथ चंद्राकर ने उपस्थित सदस्यों से मंदिर जीर्णोद्धार कार्य एवं पर्व हेतु दानराशि के लिए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी एवं सहयोग सुनिश्चित करने हेतु आह्वान किया।इस महत्वपूर्ण बैठक में मंदिर के अध्यक्ष सोमनाथ चंद्राकर सचिव नितिन जैन सहित संरक्षक मार्गदर्शक,पदाधिकारी एवं सदस्य जेठमल जैन,नरेंद्र जैन,गोरख यादव,दिनेश चंद्राकर,थियेन्द्र प्रताप,केशव साहू,छन्नू साहू,प्रेमशंकर सिन्हा,गुलाब साहू,कपूर साहू,डिलेश्वर साहू,आशीष वाकडे,खेमदास मानिकपुरी,संतोष साहू,निलसिंग ठाकुर,पंडित संजय जी आदि सदस्य उपस्थित थे।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer