संत रैदास जयंती पर संविधान प्रस्तावना का वाचन - sanskar.live

Hot




फ़रवरी 16, 2022

संत रैदास जयंती पर संविधान प्रस्तावना का वाचन


संस्कार न्यूज़ महासमुंद :-
पुज्य रविदास समाज द्वारा आयोजित संत सिरोमणी  रैदास महराज जी के पावन जयंती  पर महासमुंद के गुरुद्वारा में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी के जिलाध्यक्ष एस आर बंजारे के मुख्य अतिथि में युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष  दिनेश बंजारे जी,जिला सहकारी संघ के जिलाध्यक्ष आशीष चावला , जी एल कौशिक प्रबंधक जिला सहकारी संघ व युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रेखराज बघेल शामिल हुआ और मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।उपस्थित अतिथियों द्वारा समाज जनों को बधाई संदेश प्रेषित किया गया।इस अवसर पर रविदास समाज के जागरूक बुद्धि जीवी एवं संचालक  के एल सोनवानी के विशेष पहल से उपस्थित मानव समाज को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन सतनामी समाज के जिलाध्यक्ष आदरणीय एस आर बंजारे जी द्वारा कराया गया। जिस पर युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश बंजारे ने कहा कि हम संविधान के बदौलत ही आजादी की जिंदगी जी रहे हैं इसलिए हमारे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में ऐसे अनुठा तथा ऐतिहासिक पहल सराहनीय है। जिससे एक संवैधानिक ऊर्जा प्राप्त होती है।


इस अवसर पर रेखराज बघेल ने संत सिरोमणी रैदास जी को महान सामाजिक सुधारक एवं संतों में श्रेष्ठ संत बताया जो जन्म के आधार पर श्रेष्ठता को नकार कर पाखंडवाद के खिलाफ कर्म आधारित श्रेष्ठता को पुजने का संदेश दिया।इस अवसर पर श्री आशीष चावला द्वारा भी संत रैदास महाराज जी के विचारों पर प्रकाश डाला गया। रविदास समाज के जिलाध्यक्ष श्री रामकृष्ण मिरी, मिर्धा साहब, बाबा साहेब अंबेडकर व संत महात्माओं के विचारों को प्रचार प्रसार करने वाले के एल सोनवानी जी,ढालु राम रात्रे जी एवं समाज के लोग  उपस्थित रहे।

देखें वीडियो -



Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer