नाला में मिले लाश की गुत्थी सुलझी मामले में सांकरा पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार - sanskar.live

Hot




फ़रवरी 16, 2022

नाला में मिले लाश की गुत्थी सुलझी मामले में सांकरा पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार

 



देव पटेल की रिपोर्ट 

पिथौरा :- महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम चारभाटा व डुमरपाली के बीच कंतरा नाला मे मिली लाश की गुत्थी आखिरकार सांकरा पुलिस ने सुलझा ली है। सांकरा पुलिस ने सात आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है । जानकारी अनुसार मामला जंगली जानवर के शिकार के लिए लगाए गये हाई टेंशन बिजली करंट से एक ग्रामीण की मौत हो गई थी । आपको बता दें सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम चारभाटा गांव के समीप कंतरा नाला मे रेत मे आधी पटी लाश ग्रामीणों को दिखाई दी थी जिस पर सांकरा पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो चौकाने वाले मामले सामने आया । राजादेवरी थाना क्षेत्र (जिला बलौदाबाजार) के ग्राम डुमरपाली के सात लोगो ने मिलकर जंगली जानवर के शिकार के लिए बिजली करंट का तार फैलाकर रखा था। इसी दौरान गांव के ही बीसीकेशन खड़िया उक्त करंट की चपेट में आ गया जिसके बाद आरोपियों ने लाश को ठिकाने लगाने के लिए घटना स्थल से दुर 2 किलो मीटर दुर सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम चारभाटा गांव के समीप कंतरा नाला मे लाश को रेत मे दफना दिए थे। सांकरा पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है आपको बता दे दो सप्ताह पुर्व जंगली जानवरो के शिकार के लिए फैलाये गये बिजली करंट से पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम भिथिडीह कमार डेरा मे एक युवक की मौत हुई थी जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था । लगातार जंगली जानवरो के शिकार के लिए लगाए गए हाई टेंशन बिजली के करंट से अब ग्रामीणों की मौत हो रही है अब सवाल यह उठता है की क्या वनों की सुरक्षा मे लगे वन कर्मी या अधिकारियो को जंगल से या जानवर से कोई लेना देना नही है। सांकरा पुलिस ने ग्राम डुमरपाली (बया) के परसयादव गुड्डू निषाद चमरू जगत परमेश्वर जगत राजकुमार बरीहा अम्रत लाल यादव एवं रत्तन को धारा 304 ए 147’201 विद्युत अधिनियम विद्युत अधिनियम 135 के तहत गिरफ्तार कर सभी आरोपियों को जेल भेजा गया ।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer