संस्कार न्यूज़ महासमुंद :- निलेश खीरसागर कलेक्टर एवम पदेन अध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला महासमुन्द के निर्देशानुसार राज्य शाखा द्वारा प्रदत्त हाइजीन किट्स का वितरण कार्यक्रम पब्लिक उच्चतर माध्यमिक शाला बरोड़ा बाजार में मुख्य अतिथि के आसंदी से संबोधन करते हुए जनपद सदस्य अश्वनी सचिन गायकवाड ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी लगातार सेवा कार्य कर रहा है, मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनपद सदस्य रंजिता घनश्याम जांगड़े ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना 19 के संक्रमण के समय महामारी से बचाव में रेडक्रॉस सोसायटी की भुमिका सराहनीय रहा है, इस पर अवसर छन्नू लाल ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत बरोड़ा बाजार, अशोक गिरि गोस्वामी जिला संगठक इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला महासमुन्द, पूर्व सरपंच अरुण बांसोड, सचिन गायकवाड, पीतांबर साहू लोचन चक्रधारी, भुवन चक्रधारी, शिक्षक गण रामेश्वरी साहू, घनश्याम जांगड़े, तनुजा साहू, रेडक्रॉस वालेटीयर्स चांदनी भारती, फुलेश्वरी ध्रुव, रामेश्वरी बघेल, अजय पटेल, दुर्गा डहरिया, कविता साहू, प्रभा चक्रधारी, शिक्षक तुला राम, नमिता मिरी, प्राचार्य मिथलेश साहू, स्टाफ कामता प्रसाद , अखिलेश सेन सहित ग्राम के प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम संचालन यशवंत मौर्य, एवम आभार प्रदर्शन प्राचार्य मिथलेश साहू ने किया। पब्लिक उच्चतर माध्यमिक शाला बरोड़ा बाजार के नवमी से बारहवीं तक अध्यनरत सभी बालिकाओं को रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा हाइजीन किट्स वितरण किया गया।