बच्चों के द्वारा नवाचार के तहत वाल मैग्जीन बच्चों की दुनिया का किया गया प्रकाशन पिथौरा
पिथौरा संस्कार न्यूज़ /शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठाकुरदिया कला में अध्ययनरत कक्षा 6 से 8 वीं के बच्चों द्वारा नवाचार के तहत दिनाँक 23 फरवरी 2022 बुधवार को पाक्षिक दीवार पत्रिका ( वाल मैग्जीन ) "बच्चों की दुनिया " का प्रकाशन किया गया। इस दसवें अंक का प्रकाशन शिक्षकों की उपस्थिति में एवं उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस नवाचारी पहल में बच्चों ने कई तरह के शिक्षाप्रद व ज्ञानवर्धक कहानियां,चित्र,लेख एवं आसपास के समाचारों को बखूबी स्थान दिया है। ज्ञात हो कि इस नवाचारी पहल वाल मैग्जीन " बच्चों की दुनिया" को प्रधानपाठक छबिराम पटेल, शिक्षक मोहितराम पटेल, मुकेशकुमार सिन्हा के कुशल मागदर्शन में विगत छः वर्षों से नियमित रूप से प्रकाशित किया जा रहा है। बच्चों की इस पहल की प्रधानपाठक छबिराम पटेल , मोहितराम पटेल,मुकेशकुमार सिन्हा एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष मनिकराम ध्रुव, उपाध्यक्ष तरुण ध्रुव,सरपंच विद्याधर पटेल एवं मनोज दीवान,देवनाथ दीवान, सेवानिवृत्त प्रधानपाठक नारायणसिंह दीवान,पूर्व सरपंच भानुराम ठाकुर,रमेश दीवान,देवा दीवान,विजयकुमार अनंत,ज्योति शुक्ला,किरण ठाकुर,रेखा कैवर्त,रोहिणी सिन्हा,कलशराम चौहान, कमलाबाई वैष्णव ने हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चों के प्रति आभार व्यक्त किया है।