भूपेश सरकार के राज में बढ़ती जा रही है बेरोजगारों की संख्या:- श्रीमती सुशील कांति पटेल - sanskar.live

Hot




फ़रवरी 27, 2022

भूपेश सरकार के राज में बढ़ती जा रही है बेरोजगारों की संख्या:- श्रीमती सुशील कांति पटेल




श्रीमती सुशील कांति पटेल मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा पिथौरा ग्रामीण मंडल



पिथौरा संस्कार न्यूज़:-
चुनाव में झूठे वादे करके जब से छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार आई है तब से रोजगार को लेकर सरकार ने कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए हैं, पूरे प्रदेश में दिन-ब-दिन बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है मजबूरी बस छत्तीसगढ़ के युवा दूसरे प्रदेशों में जाकर रोजगार के लिए दर-दर भटकते रहते हैं। भाजपा महिला मोर्चा पिथौरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुशील कांति पटेल ने भूपेश बघेल पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार तो सिर्फ शराब बेचने पर ही ध्यान दे रही है शराब से मोटी कमाई कर रही है, जिनके पास कोई काम नहीं है वह बेरोजगार युवक सिर्फ नशे के आदी होते जा रहे हैं, पूरे प्रदेश में दिन-ब-दिन शराबियों की संख्या बढ़ती जा रही है। कहां गए भूपेश बघेल सरकार के वह चुनावी वादे जिसमें वह पूर्ण शराबबंदी , युवाओं के लिए रोजगार की बात कर रहे थे, कहां मिल रहा है  बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता।

बेरोजगारों को रोजगार, किसानों की कर्ज माफी, बिजली बिल हाफ जैसे बड़े-बड़े झूठे वादे करके छत्तीसगढ़ जनता के साथ भूपेश बघेल सरकार ने धोखा किया है, राहुल गांधी जी ने भी इस झूठे घोषणापत्र की जमकर तारीफ की थी और इसे जन घोषणा पत्र नाम दिया था, लेकिन सच तो यह है कि यह जन घोषणा पत्र नहीं बल्कि जनता को ठगने वाला घोषणापत्र साबित हुआ है। क्या बताएंगे भूपेश बघेल जी की  3 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद आखिर छत्तीसगढ़ में कितनी नई कंपनियां खोलने का प्रयास किया गया। और कितने बेरोजगारों को रोजगार मिला या कब तक इन बेरोजगारों को रोजगार मिल जाएगा।

या फिर यह बेरोजगार युवक इसी तरह से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ते रहेंगे, और फिर मजबूरी बस गलत संगत में आकर चोरी चकारी या माफिया गिरी करेंगे।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer