तेंदूपत्ता संग्रहकों को सुरक्षा देने वाली यह देश की पहली सरकार - द्वारिकाधीश
बागबाहरा में आयोजित तेंदूपत्ता शाखकर्तन कार्यशाला संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव के मुख्य आतिथ्य में हुई संपन्न
बागबाहरा संस्कार न्यूज़/ बागबाहरा में जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित महासमुंद के द्वारा आयोजित तेंदूपत्ता शाखकर्तन कार्यशाला छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर ने की।
वहीं विशिष्ट अतिथि की आसंदी पर पूर्व मंडी अध्यक्ष तेजन चंद्राकर, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष हीरा सेत राम बघेल, जनपद सदस्य मधु नारंग विराजमान रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। पश्चात अतिथि स्वागत का दौर प्रारंभ हुआ। वही उद्बोधन के दौरान संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव सहित उपस्थित अतिथियों ने कार्यशाला को संबोधित किया।
*वर्तमान की सरकार ने पूर्व सरकार की दर की अपेक्षा नवीन दरों में की 62.5% की वृद्धि*
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करते हुए संसदीय सचिव श्री यादव ने अपने सारगर्भित उद्बोधन के दौरान बताया कि पूर्व सरकार मे तेंदुपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक राशि की दर 2500 रु थी जिसे माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सरकार के द्वारा 62.5% की वृद्धि करते हुए राशि 4,000/- रुपए कर दिया।
वहीं इस वर्ष बागबाहरा परिक्षेत्र के 16 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों में 26 हजार 600 मानक बोरा का संग्रहण लक्ष्य है जिसके परिश्रामिक राशि के रूप में 10 करोड 64 लाख का भुगतान किया जाएगा।
श्री यादव ने बताया कि वर्ष 2019 में परिक्षेत्र बागबाहरा अंतर्गठ 22,625 संग्राहको को 1 करोड 58लाख का भुगतान किया गया है।
*तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए राज्य सरकार द्वारा बनाई गई विभिन्न योजनाओं की दी सारगर्भित जानकारी।*
श्री यादव ने बताया कि भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है जिसके लिए विभिन्न योजनाओं का निर्माण व उनका सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है।
जिनमें से सामूहिक सामाजिक सुरक्षा योजना की जानकारी देते हुए श्री यादव ने बताया कि सामूहिक सामाजिक सुरक्षा योजना राज्य सरकार के द्वारा 1 अप्रैल सन 2020 से प्रारंभ की गई है।
इस योजनांतर्गत तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवार के मुखिया के अतिरिक्त सदस्य जिनकी आयु मृत्यु दिनांक को वर्ष 18 से अधिक किन्तु 59 से अधिक ना हो, उनके परिवार को 12000/-स. दावा राशि के तहत जिला यूनियन महासमुन्द अंतर्गत 156 प्राप्त दावा प्रकरणों की कुल राशि 18.72 लाख भुगतान किया जा चुका है।
*शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना की दी जानकारी*
तेंदूपत्ता संग्राहको के लिए भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा एक और योजना 5 अगस्त 2020 को प्रारंभ की गई जिसे शहीद महेन्द्र कर्मा तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना का नाम देते हुए बस्तर टाइगर स्वर्गीय महेंद्र कर्मा के सहादत को राज्य शासन की सच्ची श्रद्धांजलि है।
*शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना अंतर्गत महासमुंद जिले में 251 हितग्राहियों को कुल 3.86 करोड़ रूपये का भुगतान*
इस योजना के विषय में बताते हुए श्री यादव ने कहा कि इस योजनांतर्गत तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवार के मुखिया के मृत्यु होने पर सहायता अनुदान राशि को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है जिनमें पहली श्रेणी के अंतर्गत संग्राहक परिवार के मुखिया जिसकी आयु मृत्यु दिनांक को 18 वर्ष से अधिक किन्तु 50 वर्ष से अधिक न हो, की सामान्य मृत्यु होने पर उनके द्वारा नामांकित व्यक्ति / उत्तराधिकारी को रू. 2.00 लाख की सहायता अनुदान राशि प्रदाय की जाती है। दुर्घटना से मृत्यु होने पर रू. 2.00 लाख अतिरिक्त रूप से प्रदाय किया जाता है। दुर्घटना से पूर्ण निःशक्त्ता की स्थिति में राशि 2.00 लाख तथा आंशिक निःशक्तता की स्थिति में राशि रू. 1.00 लाख की सहायता अनुदान राशि दुर्घटना ग्रस्त पात्र तेन्दूपत्ता संग्राहक को प्रदान किया जाता है ।
वहीं दूसरी श्रेणी में संग्राहक परिवार के मुखिया जिसकी आयु 50 पूर्ण से 59 वर्ष के बीच हो, की सामान्य मृत्यु होने पर उसके नामांकित व्यक्ति/उत्तराधिकारी को 30,000/- रू तथा दुर्घटना से मृत्यु होने पर 75,000/-रू. की सहायता अनुदान राशि दिया जाता है। दुर्घटना में पूर्ण निःशक्त्ता की स्थित में 37,500/- रू. की सहायता अनुदान राशि दुर्घटनाग्रस्त पात्र तेन्दुपत्ता संग्राहक को दिया जाता है ।
शहीद महेन्द्र कर्मा तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत जिला यूनियन महासमुन्द अंतर्गत 251 हितग्राहियों को कुल 3.86 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चुका है।
*तेंदूपत्ता संग्राहको के बच्चों को छात्रवृत्ति देने वाली यह पहली सरकार।*
छात्रवृत्ति योजना के विषय में जानकारी देते हुए श्री यादव ने बताया कि तेंदूपत्ता संग्रहण करने वालों के बच्चों को छात्रवृत्ति देने वाली यह पूरे देश में पहली सरकार है। जिसके द्वारा वर्ष 2020-21 में तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार बच्चों को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं अंतर्गत इस प्रकार छात्रवृत्ति प्रदान किया गया है ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से गणेश शर्मा, हीरा सेतराम बघेल
,पुष्पेन्द्र चन्द्राकर, विष्णु महानंद, सिकंदर ठाकुर, नवनीत सलूजा, राहुल सलूजा, चंदू साहू, करताल नायक, राजेश सोनी, पंकज हरपाल, गिरीश पटेल, बंसी चंद्राकर,राजू चन्द्राकर, सिकंदर ठाकुर, बड़ा खान, ओमप्रकाश चक्रधारी, खोमेश साहू, उत्तम राणा, भक्त राम मांझी, भुवन साहू, हबे लाल यादव, वन परिक्षेत्र अधिकारी विकास चंद्राकर सहित बागबाहरा वन क्षेत्र के विभिन्न सहकारी समितियों से पहुंचे हुए पदाधिकारी व सदस्यगण, नगर पालिका परिषद बागबाहरा के पार्षद व एल्डरमैन गण सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व समाजसेवी गण उपस्थित रहे।
.jpeg)