समितियों में नगदी खाद उपलब्ध कराएँ -भाजपा किसान मोर्चा महासमुंद - sanskar.live

Hot




फ़रवरी 16, 2022

समितियों में नगदी खाद उपलब्ध कराएँ -भाजपा किसान मोर्चा महासमुंद

समितियों में नगदी खाद उपलब्ध कराएँ -भाजपा किसान मोर्चा महासमुंद



गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट


महासमुंद संस्कार न्यूज़/ भाजपा जिला किसानमोर्चा द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर निरंतर उनके समाधान हेतु प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में रबी फसल की तैयारियों में खाद कमी के चलते किसानों की समस्या को लेकर जिलाधीश को आवेदन कर अवगत कराया गया। ज्ञात हो कि प्राथमिक शासकीय समिति के अतिरिक्त अन्य बैंकों  से के. सी. सी. के माध्यम से ऋण प्राप्त किसानों को सोसायटी से खाद नहीं मिलने के कारण मजबूरन बाजार से औने- पौने दाम पर खाद खरीदना पड़ रहा है; बाजार में हो रही खाद की कालाबाजारी के चलते किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। आवेदन के माध्यम से  समितियों को पूर्व की भाँति ऐसे किसानों को नगद खाद उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित करने हेतु निवेदन किया गया।




  पुर्व राज्यमंत्री पूनम चन्द्राकर, जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर (राजू) सिन्हा, प्र. का. स. सदस्य प्रेम चन्द्राकर, जिलाध्यक्ष किसानमोर्चा दुबेलाल साहू ने अरुण साहू, दिग्विजय साहू, महेन्द्र जैन, लक्ष्मीनारायण चन्द्राकर, विद्याचरण चौधरी, पूनम साहू, मनीष चन्द्राकर, दिनेश रुपरेला, तुलसी यादव,  जतिन रुपरेला के साथ आवेदन करते हुवे आगाह किया गया कि यदि किसानों की समस्याओं को देखते हुवे तत्काल समितियों के माध्यम से नगद में खाद उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर किसानों को राहत न दी गयी तो भाजपा किसानमोर्चा द्वारा किसानों को लेकर उग्र आंदोलन किया जायेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन एवम् प्रशासन की होगी।



Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer