3 करोड़ 44 लाख 54 हजार रुपए की लागत से होगा आदिवासी छात्रावास का निर्माण संसदीय सचिव के प्रयासों से मिली स्वीकृति बागबाहरा - sanskar.live

Hot




फ़रवरी 16, 2022

3 करोड़ 44 लाख 54 हजार रुपए की लागत से होगा आदिवासी छात्रावास का निर्माण संसदीय सचिव के प्रयासों से मिली स्वीकृति बागबाहरा

 3 करोड़ 44 लाख 54 हजार रुपए की लागत से होगा आदिवासी छात्रावास का निर्माण संसदीय सचिव के प्रयासों से मिली स्वीकृति बागबाहरा



गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट

बागबाहरा संस्कार न्यूज़ /छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार बनने के बाद से मूलभूत सुविधाओं सहित क्षेत्र का चहुंमुखी विकास लगातार जारी है। इसी क्रम में खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के लिए विगत दिनों जारी हुआ आदेश एक नई खुशखबरी लेकर आया।

 हम बात कर रहे हैं बागबाहरा एवं खमरिया में बनने वाले पोस्ट मैट्रिक आदिवासी छात्रावास की। जिसकी स्वीकृति छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के कर्मशील विधायक द्वारिकाधीश यादव के प्रयासों से मिली है।

 बता दें खमरिया एवं बागबाहरा में बनने वाले उक्त छात्रावास निर्माण लगभग 3 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से से संपन्न होगा। जिसका आदेश विगत दिनों जारी हो गया है।

उक्त छात्रावासों के निर्माण हो जाने के बाद आदिवासी बालकों को पोस्ट मैट्रिक शिक्षा के लिए नवीन सुविधाओं से संपन्न छात्रावास प्राप्त होगा।

छात्रावासों के निर्माण कार्य की स्वीकृति प्राप्त होने पर आदिवासी समाज जन फुले नहीं समा रहे हैं और समाज के पदाधिकारियों  एवं क्षेत्र के ग्रामीण जनों, तथा जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ताओं  ने संसदीय सचिव श्री यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer