गांड़ा समाज कौड़ियां परिक्षेत्र क्रं.1की आवश्यक बैठक सम्पन्न पिथौरा
पिथौरा संस्कार न्यूज़/ आज छत्तीसगढ़ प्रदेश गांड़ा समाज के अंतर्गत पिथौरा वि.खं. के कौड़िया परिक्षेत्र क्रं.-1 के समाजिक पदाधिकारी गण व परिक्षेत्र के समाज का आवश्यक बैठक ग्राम लाखागढ़ के वासुदेव पारा वार्ड नं.17 में रखा गया जिसमें सामाजिक कार्य में होने वाले आय व्यय के कार्यों में पारदर्शिता लाने गांड़ा समाज के अंतिम व्यक्ति को समाज में होने वाले गतिविधि की जानकारी मिले इस उद्देश्य को लेकर राष्ट्रीय कृत बैंक में समाज के नाम से एकाउंट खोलकर सामाज के व्यक्तियों को समाजिक कर्तव्य का पालन व समाज हित में सहयोग समर्पण हेतु जागरुकता लाने एक दिवसीय आवश्यक बैठक लेकर समाज हित में विचार विमर्श किया गया यह बैठक बसंत कुमार क्षेत्रपाल उपाध्यक्ष कौड़िया परिक्षेत्र,व रामरतन चौहान कोषाध्यक्ष कौड़िया परिक्षेत्र, छबिराम बघेल सचिव कौड़िया परिक्षेत्र ,के विषेश प्रयास से सम्पन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से पिथौरा क्षेत्र में समाज के विभिन्न गतिविधियों में पार्दर्शिता लाने व हेतु सभी समाज जनों के हित कार्य करने हेतु सामाज को आने वाले सहयोग धनराशि की समाज के लिए उचित उपयोग हेतु खाता खोलने का निर्णय लिया गया जिसमें मुख्य रुप से संरक्षक पंचराम,
अध्यक्ष यदुनाथ चौहान,देवनारायण व.उपाध्यक्ष,मनोज चौहान चपरासी, लोचन चौहान,चमरु दाता उपाध्यक्ष, लेखराम चौहान सह सचिव, लालसाय चौहान,शिव प्रसाद चौहान,ओंकार प्रसाद सोनवानी, रेशम जगत,, शामिल हुए जहां बैठक में उपस्थित सभी ने समाज के इष्टदेव शंकर भगवान की पुजा अर्चना कर समाज हित कार्य करने की संकल्पना के साथ बैठक सम्पन्न हुआ।
.jpeg)