sanskar.live

Hot




अगस्त 12, 2026

सावन की धुन पर झूमे श्रद्धालु: थानेश्वर मंदिर पिथौरा में बांस गीत से गूंजा भक्ति का माहौल

अगस्त 12, 2026



देखें विडियो  1


देखें विडियो  2



*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* सावन माह के पावन अवसर पर नगर के प्रसिद्ध *श्री थानेश्वर मंदिर* परिसर में लोक संस्कृति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर समिति के तत्वावधान में *7 अगस्त, गुरुवार* को भव्य *बांस गीत आयोजन* किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात क्षेत्र के प्रसिद्ध लोक कलाकारों ने बांस की मधुर तान के साथ सावन, शिव भक्ति, पौराणिक प्रसंगों एवं सामाजिक संदेशों पर आधारित बांस गीतों की प्रस्तुति दी। बांस गीत की गूंज जैसे ही मंदिर परिसर में फैली, पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु देर रात तक गीतों पर झूमते रहे।

इन कलाकारों ने बांधा समां*  

इस आयोजन के मुख्य कलाकार *संतराम यादव, नयापारा*, *हरक राम यादव, नयापारा खुर्द*, *मनबोध यादव, कस्हीबाहरा*, *दरसु यादव, कोकोभाठा* एवं *विष्णु यादव, बरकेल* रहे। सभी कलाकारों ने अपनी सुमधुर आवाज और बांस वादन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

*पुजारी ने कही ये बात*  

मंदिर के *पुजारी महाराज कृष्ण कुमार शर्मा* ने बताया कि _“सावन भगवान शिव का प्रिय महीना है। इस माह में बांस गीत, भजन-कीर्तन और लोक गीतों के आयोजन से हमारी पुरानी परंपराएं जीवित रहती हैं। थानेश्वर मंदिर में हर वर्ष सावन में इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि नई पीढ़ी भी अपनी संस्कृति से जुड़ी रहे।”_

*सम्मान समारोह*  

कार्यक्रम के समापन पर *मंदिर समिति द्वारा सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया*। समिति के सदस्यों मुख्य रूप से उपस्थित समिति के कोषाध्यक्ष शेखर नायडू ने कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी लोक कला को नया मंच मिलता है।

कार्यक्रम में पिथौरा नगर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Read More

पिथौरा कन्या हायर सेकेंडरी में गठित हुई शाला प्रबंधन समिति, मिर्धा बनीं अध्यक्ष

अगस्त 12, 2026




*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर।* छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार *शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पिथौरा* में सत्र 2025-26 के लिए *शाला प्रबंधन समिति (SMC)* के गठन हेतु विद्यार्थियों के पालकों-अभिभावकों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई।।



बैठक में सर्वसम्मति से *25 सदस्यीय समिति* का गठन किया गया। समिति के *अध्यक्ष पद पर श्रीमती मिर्धा, निवासी बरकेल खुर्द* एवं *उपाध्यक्ष पद पर श्री हंसराज निषाद, निवासी खुटेरी* का चयन किया गया।

स्थानीय निकाय से जनप्रतिनिधि के रूप में *वार्ड पार्षद श्रीमती रेखा राजू सिन्हा* तथा *पार्षद श्री मन्नू लाल ठाकुर* को नामित सदस्य चुना गया। वहीं समिति के *सचिव के रूप में प्राचार्य श्री आशाराम बरिहा* दायित्व निभाएंगे।

इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता *डी.के. साहू, अमर सिंह पटेल, इति प्रधान, व्ही.एल. होता, अंकिता ठाकुर, विजयलक्ष्मी पटेल, रोज एड्लिन बड़ा, लिलिमा साहू, विजय सिन्हा, केशव निषाद, ज्योति पटेल, गोपेश कुमार डड़सेना, रोहिला यादव, पुनीता पटेल* सहित समस्त शिक्षकों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंट कर तिलक लगाकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

बैठक में सभी सदस्यों ने शाला विकास योजनाओं एवं शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में *प्राचार्य आशाराम बरिहा* ने समस्त पालकों, अभिभावकों एवं पिथौरा परिक्षेत्र के गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।







Read More

अगस्त 11, 2026

जिला पंचायत सभापति रामदुलारी सिन्हा ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य मुलाकात

अगस्त 11, 2026



*पिथौरा संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर* /जिला पंचायत महासमुंद की सभापति श्रीमती रामदुलारी सिन्हा ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल  रमेन डेका से बसना में सौजन्य भेंट की।राज्यपाल बसना प्रवास के दौरान विधानसभा बसना के विधायक सम्पत अग्रवाल के गृह निवास पहुंचे थे। इस दौरान जिला पंचायत सभापति श्रीमती रामदुलारी सिन्हा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम सिन्हा ने राज्यपाल से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्यों पर चर्चा की।भेंट के दौरान ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण एवं पंचायत स्तर की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से बातचीत हुई। विधायक सम्पत अग्रवाल ने राज्यपाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।राज्यपाल ने जिला पंचायत के माध्यम से चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की और कहा कि _ग्रामीण क्षेत्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता है।इस सौजन्य मुलाकात में जिला पंचायत की भूमिका को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।



Read More

संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

अगस्त 11, 2026

 




महासमुंद संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर /स्थानीय मिनी स्टेडियम में मंगलवार को संभाग स्तरीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर खेल सुविधाएं एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक ने आयोजन से जुड़े अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं सभी सहयोगियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर स्काउट गाइड के राज्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह गोल्डी, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, दिग्विजय साहू, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, पीयूष साहू, आकाश पांडे, हैंडबॉल कोच इमरान अली सहित अन्य उपस्थित थें।

Read More

भाजपा झलप मंडल द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा बाइक रैली

अगस्त 11, 2026

शहीदों को नमन कर "हर घर तिरंगा" का दिया संदेश




*महासमुंद संस्कार न्यूज़ | संवाददाता: गौरव चंद्राकर*


*झलप।* आजादी के अमृत महोत्सव के तहत *भाजपा झलप मंडल* द्वारा सोमवार को एक भव्य *तिरंगा बाइक रैली* का आयोजन किया गया। रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ पूरे क्षेत्र में रैली निकाली और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया जिन्होंने भारत को आजाद कराने के लिए अपनी कुर्बानी दी।

रैली की शुरुआत झलप से हुई और क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होते हुए संपन्न हुई। बाइकों पर तिरंगा और "भारत माता की जय", "वंदे मातरम" के नारे गूंजते रहे। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में ये रहे मुख्य रूप से उपस्थित*  

रैली में मुख्य रूप से *पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा जी*, मंडल सह प्रभारी *प्रीतराम सूर्य जी*, मंडल अध्यक्ष *चंद्रहास "गोलू" चंद्राकर*, पूर्व मंडल अध्यक्ष *धर्मेश शुक्ला*, पूर्व जिला मंत्री *धरम दास साहू*, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष *ललिता अग्रवाल*, वरिष्ठ भाजपा नेता *रूपलाल पटेल*, मंडल महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी *राकेश साहू*, *कमल कौशिक*, जिला सोशल मीडिया प्रभारी *हनी गंभीर* शामिल हुए।

इसके अलावा मंडल उपाध्यक्ष *डोमन यादव, कुलजीत सलूजा, यमुना ठाकुर*, किसान मोर्चा अध्यक्ष *भूपेन्द्र चंद्राकर*, अनु.जा.मोर्चा अध्यक्ष *तुकाराम कोसरे*, महिला मोर्चा अध्यक्ष *हेमलता ध्रुव*, अनु.ज.जा मोर्चा अध्यक्ष *नारायण दीवान*, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष *संजय पटेल* सहित *धनेश सिन्हा, मोरध्वज चंद्राकर, रामेश्वर "गब्बर" साहू, धनेश्वर चंद्राकर, छवींद्र पटेल, भोजराम ध्रुव, रितु निषाद, सरवानी यादव, यादराम पटेल, बलजीत अनमनी, जगमोहन ठाकुर, ताराचंद पटेल, चैतराम पटेल, बलिराम चौधरी, भरत ध्रुव, जगदीश चौहान, धनेश साहू, मोहन साहू, संतोष पंडा, आशीष गुप्ता, जितेंद्र मार्कण्डे, भूपेंद्र यादव, कौशल साहू, अगेश दीवान, सतीश यादव, बाबूलाल पटेल, राजू दीवान, अजय दीवान, हरिराम पटेल, राहुल साहू, कोमल पटेल, जगेश्वर साहू, केवल सिंह दीवान, पिंटू पटेल, पुनीत नागवंशी, थानसिंग यादव, फुलसिंग, सखाराम यादव* एवं समस्त पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*देशभक्ति का संदेश*  

कार्यक्रम प्रभारी *राकेश साहू* ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम और शहीदों के बलिदान से अवगत कराना है। मंडल अध्यक्ष *चंद्रहास चंद्राकर* ने कहा कि "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हम प्रत्येक घर तक तिरंगे का सम्मान पहुंचाने का संकल्प ले रहे हैं।

रैली के दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल रहा और आम जनता ने भी रैली का स्वागत किया।

Read More

NH-53 पर टोल ढांक टीम बनी कांवड़ियों की सहारा

अगस्त 11, 2026

 आराम, चाय-नाश्ते के साथ सुरक्षा पर भी विशेष फोकस




महासमुंद संस्कार न्यूज़ | संवाददाता: गौरव चंद्राकर*


देखें विडियो




*महासमुंद।* पवित्र श्रावण माह में हजारों शिव भक्त "बोलबम" का जयकारा लगाते हुए पैदल कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। कांवड़ियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए *राष्ट्रीय राजमार्ग NH-53* स्थित टोल प्लाजा ढांक की टीम ने सेवा और सुरक्षा दोनों मोर्चों पर कमर कस ली है।

प्रतिवर्ष श्रावण माह में NH-53 पर शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। दूर-दूर से आए कांवड़िये गंगाजल लेकर पैदल अपने गंतव्य की ओर बढ़ते हैं। हाईवे पर दुर्घटना का खतरा और यात्रियों की थकान को देखते हुए *टोल प्लाजा प्रबंधन* द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है।

*सेवा के साथ सुरक्षा भी*  

टोल प्लाजा की *हाईवे पेट्रोलिंग टीम* 24 घंटे हाईवे पर गश्त कर रही है। टीम द्वारा पैदल चल रहे कांवड़ियों को सड़क के किनारे सुरक्षित मार्ग से चलने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

वहीं *108 एंबुलेंस टीम* को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। यदि किसी कांवड़िये को थकान, चक्कर, डिहाइड्रेशन या किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होती है तो मौके पर ही प्राथमिक उपचार और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

*विश्राम, चाय-नाश्ते की उत्तम व्यवस्था*  

कांवड़ियों की थकान को देखते हुए *टोल प्लाजा परिसर और हाईवे किनारे विश्राम स्थल* बनाए गए हैं। यहां शिव भक्तों के लिए बैठने की व्यवस्था, पीने का ठंडा पानी, चाय और नाश्ते की उत्तम व्यवस्था की गई है। टोल कर्मी स्वयंसेवक बनकर कांवड़ियों की मदद में जुटे हैं।

लंबी दूरी तय कर आ रहे कई कांवड़ियों के लिए यह सेवा किसी राहत से कम नहीं है। गर्मी और पैदल यात्रा की थकान के बीच मिली यह सुविधा उनके लिए संजीवनी बनकर सामने आई है।

कांवड़ियों ने की सराहना*  

टोल प्लाजा टीम के अधिकारी ने बताया कि श्रावण माह भर यह सेवा लगातार जारी रहेगी। हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक शिव भक्त सुरक्षित रूप से अपनी यात्रा पूरी करे।

कांवड़ियों ने भी टोल टीम के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि *"टोल टीम की सेवा और सुरक्षा व्यवस्था से हमारी यात्रा काफी सुगम हो गई है।"*

NH-53 पर की गई यह पहल *श्रद्धा और सेवा का अद्भुत उदाहरण* बन गई है।


-

Read More

तुलाराम साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदुकोना की शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बने

अगस्त 11, 2026
तुलाराम साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदुकोना की शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बने
तुलाराम साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदुकोना की शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बने
तुलाराम साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदुकोना की शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बने
तुलाराम साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदुकोना की शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बने

भूतपूर्व छात्र सदस्य बलराम दीक्षित बने



बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदुकोना में सोमवार दिनांक *10 अगस्त 2026* को पालक समिति की बैठक आयोजित की गई। शासन की मंशा के अनुरूप शिक्षा के बेहतर प्रबंधन और सुधार के लिए सभी विद्यालयों में पालकों को ही शाला प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के निर्देश थे। इसी के तहत स्थानीय विद्यालय में पालकों की बैठक रखी गई, जिसमें सर्वसम्मति से *तुलाराम साहू* को शाला प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया।

*शाला प्रबंधन समिति के सदस्य*

- *पदेन सचिव:* प्राचार्य आर.एन. प्रधान

- *स्थायी प्राधिकरण सदस्य:* श्रीमती देवंतीन दीवान, सरपंच, धनंजय साहू, जनपद सदस्य, रवि फरोधिया  

- *स्थायी शिक्षाविद:* ए.एस. ध्रुव

- *भूतपूर्व छात्र सदस्य:* बलराम दीक्षित, कौशल साहू

- *शिक्षक सदस्य:* छबिकांत साहू, खगेश्वर पटेल

- *पालक सदस्य:* हरीश दीवान, प्रभुलाल साहू, संतोष शर्मा, श्रीमती इंद्राणी साहू, जामवंत साहू, श्रीमती मीना त्रिपाठी, श्रीमती जानकी ध्रुव, कीर्तन बाघमारे, श्रीमती पार्वती कंसारी, श्रीमती धनेश्वरी साहू, श्रीमती शीतल बाई दीवान, श्रीमती शकुन्तला साहू, भोज़राम साहू, श्रीमती नर्मदा साहनी, श्रीमती दयावती यादव, श्रीमती घासीन बाई दीवान

बैठक में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदुकोना और शासकीय पूर्व माध्यमिक बालक विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता *के.एन. सोनकर* ने किया।


via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/blog-post_11.html
2026-08-11T09:10:20+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/blog-post_96.html
2026-08-11T10:59:08+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/blog-post_453.html
2026-08-11T12:36:44+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/blog-post_588.html
2026-08-11T13:59:39+05:30
Read More

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer