*पिथौरा संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर* /जिला पंचायत महासमुंद की सभापति श्रीमती रामदुलारी सिन्हा ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से बसना में सौजन्य भेंट की।राज्यपाल बसना प्रवास के दौरान विधानसभा बसना के विधायक सम्पत अग्रवाल के गृह निवास पहुंचे थे। इस दौरान जिला पंचायत सभापति श्रीमती रामदुलारी सिन्हा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम सिन्हा ने राज्यपाल से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्यों पर चर्चा की।भेंट के दौरान ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण एवं पंचायत स्तर की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से बातचीत हुई। विधायक सम्पत अग्रवाल ने राज्यपाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।राज्यपाल ने जिला पंचायत के माध्यम से चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की और कहा कि _ग्रामीण क्षेत्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता है।इस सौजन्य मुलाकात में जिला पंचायत की भूमिका को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अगस्त 11, 2026
जिला पंचायत सभापति रामदुलारी सिन्हा ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य मुलाकात
Tags
# पिथौरा#
About Sanskar news
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
पिथौरा#
लेबल:
पिथौरा#
Post Top Ad
