देखें विडियो 1
देखें विडियो 2
*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* सावन माह के पावन अवसर पर नगर के प्रसिद्ध *श्री थानेश्वर मंदिर* परिसर में लोक संस्कृति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर समिति के तत्वावधान में *7 अगस्त, गुरुवार* को भव्य *बांस गीत आयोजन* किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात क्षेत्र के प्रसिद्ध लोक कलाकारों ने बांस की मधुर तान के साथ सावन, शिव भक्ति, पौराणिक प्रसंगों एवं सामाजिक संदेशों पर आधारित बांस गीतों की प्रस्तुति दी। बांस गीत की गूंज जैसे ही मंदिर परिसर में फैली, पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु देर रात तक गीतों पर झूमते रहे।
इन कलाकारों ने बांधा समां*
इस आयोजन के मुख्य कलाकार *संतराम यादव, नयापारा*, *हरक राम यादव, नयापारा खुर्द*, *मनबोध यादव, कस्हीबाहरा*, *दरसु यादव, कोकोभाठा* एवं *विष्णु यादव, बरकेल* रहे। सभी कलाकारों ने अपनी सुमधुर आवाज और बांस वादन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
*पुजारी ने कही ये बात*
मंदिर के *पुजारी महाराज कृष्ण कुमार शर्मा* ने बताया कि _“सावन भगवान शिव का प्रिय महीना है। इस माह में बांस गीत, भजन-कीर्तन और लोक गीतों के आयोजन से हमारी पुरानी परंपराएं जीवित रहती हैं। थानेश्वर मंदिर में हर वर्ष सावन में इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि नई पीढ़ी भी अपनी संस्कृति से जुड़ी रहे।”_
*सम्मान समारोह*
कार्यक्रम के समापन पर *मंदिर समिति द्वारा सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया*। समिति के सदस्यों मुख्य रूप से उपस्थित समिति के कोषाध्यक्ष शेखर नायडू ने कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी लोक कला को नया मंच मिलता है।
कार्यक्रम में पिथौरा नगर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

.jpeg)