sanskar.live: देश दुनिया

Hot




देश दुनिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
देश दुनिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

फ़रवरी 12, 2022

साक्षरता विभाग द्वारा असाक्षर साथियों को स्वयंसेवी शिक्षकों के द्वारा पढ़ना- लिखना व गणितीय कौशल सिखाया जा रहा पिथौरा

फ़रवरी 12, 2022

 साक्षरता विभाग द्वारा  असाक्षर साथियों को स्वयंसेवी शिक्षकों के द्वारा पढ़ना- लिखना व गणितीय कौशल सिखाया जा रहा पिथौरा



गौरव चंद्राकर संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट




पिथौरा संस्कार न्यूज़/- साक्षरता विभाग द्वारा संचालित केंद्र परिवर्तित योजना पढ़ना लिखना अभियान ( PLA ) के द्वितीय चरण का पिथौरा विकासखंड में भी एफ.ए.  नंद परियोजना अधिकारी व अरुण कुमार देवता नोडल अधिकारी साक्षरता के नेतृत्व में सफल संचालन किया जा रहा है उक्त अभियान के तहत विकासखंड मे चयनित 30 केंद्रों में असाक्षर साथियों को स्वयंसेवी शिक्षकों के द्वारा पढ़ना- लिखना व गणितीय कौशल सिखाया जा रहा है।

इसी कड़ी में रात्रिकालीन साक्षरता कक्षा जो पिथौरा विकासखंड के दुरस्त अंचल सुखीपाली पंचायत के शांतिनगर में स्वयंसेवी शिक्षक दिलिप मिरी व पिताम्बर खुटे द्वारा संचालित किया जा रहा है, का सुझावात्मक अवलोकन करने विकासखंड पिथौरा कि टीम   परियोजना अधिकारी एफ. एक. नंद, नोडल अधिकारी अरुण कुमार देवता  व समन्वयक अशोक कुमार पटेल के नेतृत्व मे स्थल  पहुंचे जहां साक्षरता केंद्र बहुत ही सुंदर व शांत वातावरण में संचालित था ,केंद्र में प्रतिदिन पढ़ने आने के लिए असाक्षर साथियों को टीम द्वारा  प्रेरित किया गया व प्रतिदिन कम से कम एक कहानी का वाचन करने के लिए कहा गया केंद्र में वार्ड के सुलझे हुए  पंच साधुराम खुटे  ग्राम के मुखिया बोधराम प्रधान व रामरति खुटे से भी विकासखंड की टीम ने मुलाकात की और उनसे कक्षा संचालन का सुझाव मांगते हुए अपील किये की प्रति दिवस इन असाक्षर व नव साक्षर साथियों का कक्षा संचालन कर इन्हें सतत् शिक्षा से जोड़ा जाये ताकि हमारा समाज को एक नई दिशा व मजबुती मिले व गांव का तीव्रता से विकास हो सके ।

Read More

मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति का कराया जा रहा इलाज व्यक्ति द्वारा ग्राम घोघरा में रात्रि में मूर्ति को क्षति पहुँचाई महासमुंद

फ़रवरी 12, 2022

 मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति का कराया जा रहा इलाज व्यक्ति द्वारा ग्राम घोघरा  में रात्रि में मूर्ति को क्षति पहुँचाई महासमुंद

गौरव चंद्राकर संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट



महासमुंद संस्कार न्यूज़/-  महासमुंद ज़िले के पिथौरा ब्लॉक के ग्राम घोघरा  में मानसिक रूप से विक्षिप्त  राजेन्द्र बरिहा पिता शेर सिंह बरीहा उम्र 46 वर्ष  ने 10 फ़रवरी की रात्रि को ग्राम में स्थित जय ठाकुर देव कि मूर्ती को कुदाली से क्षति पहुँचाई गयी।  इसकी सूचना मिलने पर गाँव वालों ने तुरंत बैठक  रखी। गांव वाले और परिवार के द्वारा  अब मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति का इलाज कराया जा रहा है।  वही मूर्ती का भी निर्माण करवाया जा रहा है ।  एसडीएम पिथौरा ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था पूरी तरह से  कायम है ।

Read More

फ़रवरी 03, 2022

Uttarakhand Election 2022: बारिश और भारी बर्फबारी से बढ़ीं दुश्वारियां, चारधाम सहित कई गांव बर्फ से ढंके, तस्वीरें

फ़रवरी 03, 2022

  


उत्तराखंड के मौसम में गुरुवार को अचानक बदलाव आ गया। सुबह से ही मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने लगी। चारधाम में जमकर बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले इलाकों में कई गांव बर्फ से ढंक गए।

अचानक मौसम का मिजाज बदला और गुरुवार सुबह से ही बारिश और बर्फबारी होने लगी। गैरसैंण नगर में कई वर्षों बाद हिमपात हुआ। जबकि थराली में बारिश और बर्फबारी से करीब 30 से अधिक गांवों का संपर्क कट गया है। वहीं रूपकुंड, वेदनी आली बुग्याल, बगुवावास, ब्रह्मताल, बगजी बुग्याल में करीब दो से तीन फीट बर्फ गिरी। 

गैरसैंण के कुणीखेम, छड़ीसैंण, गौल, रूहेड़ा, आंद्रपा, पंचाली, मठकोट, पज्याणा, मेहरगांव, रामड़ा, सारकोट, परवाड़ी, फरकंडे, घंडियाल, भराड़ीसैंण, सलियाणा, गैड़, घारगैड़ में बर्फबारी हुई जो देर शाम तक होती रही। कालीमाटी से खेती तक सड़क पर बर्फबारी होने से कई वाहन वहां फंसे रहे। वहीं थराली के रतगांव, कोलपुड़ी, बमोटिया, हरिनगर लेटाल, गुमड़, रूईसाण, डुंग्री गांव में दो फीट बर्फ गिरी। यहां कई गांवों का आपस में संपर्क कट गया है।


बदरी, केदारनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री में जमकर बर्फ पड़ी है। औली, चकराता, धनोल्टी में भी अच्छी बर्फ पड़ी है। बर्फबारी से यमुनोत्री हाईवे कई जगहों पर बंद हो गया है। मार्ग खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।



वहीं ब्रह्मताल, भेंकलताल, लोहाजंग, वेदनी में पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचे। बधाणगढ़ी का मंदिर भी बर्फ से ढक गया। ग्वालदम, वांण, डुंग्री, रतगांव, कोलपुड़ी, वेदनी, ब्रहमताल, पारथा, सहित सोल घाटी और रूपकुंड वैली में बर्फबारी हो रही। रतगांव, ब्रह्मताल, लोहाजंग, आईजन टॉप और वांण में भी पर्यटकों ने बर्फबारी का खूब आनंद उठाया।



कुलिंग के भुवन बिष्ट ने कहा कि ब्रह्मताल में 26 और वेदनी में पांच पर्यटक पहुंचे हैं। वहीं बारिश से कर्णप्रयाग, सिमली, लंगासू, आदिबदरी, नौटी, नंदासैंण सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। वहीं सिमली-शैलेश्वर, सिमली-बेनीताल, सिरण-एंड सड़कों पर बारिश के दौरान पत्थर गिरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


बुधवार शाम से हो रही बारिश और बर्फबारी से थराली-पारथा, डुंग्री-कोलपुड़ी, डुंग्री-बुरसोल, थराली-कस्बीनगर, डुंग्री-रूईसाण, ग्वालदम-चिडंगा, नंदकेशरी-जोला, सेरा-तलवाड़ी सड़क आवागमन के लिए बंद हो गई। सड़क बंद होने से दूर-दराज के गांवों में गर्भवती महिलाओं और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने की समस्या खड़ी हो गई है। वहीं लोनिवि के सहायक अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बारिश और बर्फबारी थमने पर सड़क खोलने का कार्य शुरू किया जाएगा।



चमोली जनपद के निजमुला घाटी के दूरस्थ गांव इराणी में सड़क और स्वास्थ्य सुविधा नहीं होने पर बीमार 64 वर्षीय आनंद सिंह को ग्रामीण आठ किमी पैदल चलकर भारी बर्फ बारी के बीच कुर्सी का स्ट्रैचर बना कर सड़क तक लाए। जहां से फिर वाहन के जरिये मरीज को अस्पताल पहुंचाया गया।

(News Credit by Amar ujala)

Read More

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer