कन्या शाला सांकरा में पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिता, बेस्ट पोस्टर और बेस्ट स्लोगन के लिए छात्राएं सम्मानित
पिथौरा सांकरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* अंगदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी को दोबारा जिंदगी देने का ईश्वर जैसा उपहार है। इसी पावन संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मारवाड़ी युवा मंच सांकरा शाखा द्वारा एक सराहनीय पहल की गई।
मंच द्वारा शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला सांकरा में वृहद 'अंगदान जागरूकता अभियान' चलाया गया। अभियान के तहत छात्राओं के भीतर छिपी कला को मंच देने और उन्हें सामाजिक सरोकार से जोड़ने के लिए पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में स्कूल की बेटियों ने अपनी कल्पना और रंगों के माध्यम से ऐसे जीवंत पोस्टर और दिल को छू लेने वाले नारे लिखे, जिन्हें देखकर हर कोई भावुक हो उठा। बच्चों ने संदेश दिया कि मृत्यु के बाद भी हमारी आंखें और अंग किसी के जीवन का अंधेरा दूर कर सकते हैं।
भ्रांतियां दूर कर जगाई उम्मीद -*
कार्यक्रम के दौरान मंच के अध्यक्ष शुभम सिंघल ने छात्राओं को अंगदान से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारियों से अवगत कराया और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर किया। सह-सचिव दिनेश अग्रवाल ने बच्चों को प्रेरित किया कि वे अपने घरों और आस-पड़ोस में भी लोगों को इस महादान के प्रति जागरूक करें।
*विजेता बेटियां हुईं पुरस्कृत -*
प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं की छात्रा भावना भोई को बेस्ट स्लोगन और ममता मिरी को बेस्ट पोस्टर के लिए पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। साथ ही सहभागिता करने वाली सभी छात्राओं का हौंसला बढ़ाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधान पाठिका खेमलता प्रधान, शिक्षिका पुष्पलता शुक्ला सहित मारवाड़ी युवा मंच के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
