आरआईई भोपाल में आवासीय प्रशिक्षण के लिए पीएमश्री अभनपुर की व्याख्याता मनीषा देबनाथ चयनित*
*अभनपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* पीएमश्री स्कूल योजना के तहत छत्तीसगढ़ से व्याख्याताओं का चयन मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (RIE) में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए किया गया है। इसमें *पीएमश्री उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय, अभनपुर की वाणिज्य व्याख्याता मनीषा देबनाथ* का चयन आवासीय प्रशिक्षण हेतु हुआ है।
यह प्रतिष्ठित आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम *7 सितंबर से 11 सितंबर 2026 तक* भोपाल स्थित केंद्रीय शिक्षा संस्थान (RIE) में आयोजित होगा। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की क्षमता एवं शिक्षण कौशल को विकसित करना, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा विद्यार्थियों की प्रतिभा और सीखने की क्षमता को बेहतर बनाना है। साथ ही पाठ्यक्रम निर्माण में सहभागिता एवं नवाचार को बढ़ावा देना भी इसका लक्ष्य है।
इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं नवीन शिक्षण पद्धतियों का लाभ विद्यालय के विद्यार्थियों को भी मिलेगा, जिससे शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया और अधिक प्रभावी बनेगी।
मनीषा देबनाथ के चयन पर विद्यालय की प्राचार्य *डॉ. तारा त्रिपाठी*, शाला विकास समिति के अध्यक्ष *गोयल भट्ट*, समिति के सदस्यों एवं समस्त शिक्षकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/blog-post_03.html
2026-09-03T05:50:32+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/blog-post_659.html
2026-09-03T05:51:29+05:30
