TET के बिना सेवा पर तलवार: महासमुंद में 82 हजार शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के लिए गरजे गुरुजी, टाउन हॉल से SDM ऑफिस तक निकाली न्याय रैली* - sanskar.live

Hot




अगस्त 22, 2026

TET के बिना सेवा पर तलवार: महासमुंद में 82 हजार शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के लिए गरजे गुरुजी, टाउन हॉल से SDM ऑफिस तक निकाली न्याय रैली*



*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* प्रदेश के 82 हजार सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और सम्मान से जुड़ी मांगों को लेकर शुक्रवार को महासमुंद में शिक्षक साझा मंच ने शक्ति प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, नवीन शिक्षक संघ एवं सर्व शिक्षक संघ के संयुक्त आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन के दूसरे चरण में “सेवा सुरक्षा न्याय रैली” का आयोजन किया गया।

रैली टाउन हॉल से प्रारंभ होकर नगर पालिका मार्ग होते हुए अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंची। जहां शिक्षकों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सेवारत शिक्षकों के लिए TET परीक्षा का आयोजन किया जाए, सभी सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की घोषणा की जाए तथा मोदी की गारंटी के अनुसार सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर की जाए।

जिला अध्यक्ष ईश्वर चंद्राकर ने कहा कि वर्षों से शिक्षा व्यवस्था को सेवा दे रहे शिक्षकों के भविष्य को केवल TET के आधार पर असुरक्षित करना न्यायसंगत नहीं है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सिराज बक्श ने कहा कि सरकार परीक्षा आयोजित ही नहीं कर रही तो शिक्षक पात्रता कैसे हासिल करेंगे। जिला संरक्षक बीपी मेश्राम ने कहा कि विभाग ने आज तक TET को लेकर कोई विधिवत आदेश जारी नहीं किया है। ब्लॉक उपाध्यक्ष अजय बंजारे व ब्लॉक अध्यक्ष बाबू लाल ध्रुव ने कहा कि यह आंदोलन 82 हजार शिक्षकों के भविष्य और न्यायपूर्ण अधिकारों के लिए है।धरना प्रदर्शन का संचालन आत्माराम साहू ने किया।

इस दौरान ये रहे मौजूद -*

ब्लॉक कार्यकारी राजेश चंद्राकर, सचिव लव निर्मलकर, ब्लॉक कोषाध्यक्ष आत्मा राम साहू, मुनिया निर्मलकर, सीमा यादव, नूतन दुबे, राजेश भालेराव, राहुल चौधरी, अभिषेक सालो, भूपेंद्र चंद्राकर, शोभा राम साहू, चंद्रिका साहू, मुकेश चंद्राकर, नीलकंठ यादव, द्वारिका साहू, तुलसी साहू, यश चक्रधारी, रिजवाना अली, शालिनी गायगोरे, लीना चंद्राकर, सेवाबती ठाकुर, शंकर ठाकुर, कमल साहू, विनोद शंकर यादव, रमेश नेताम, गोपी नाथ पांडे, इन्द्रजीत ठाकुर, के आर सोनवानी, पीतेश्वर ध्रुव, देवेंद्र मिर्चें, पुरण पटेल, कपिल ध्रुव, प्रकाश टांडी, तारकेश्वर साहू, चमन चंद्राकर, संगीता गोहिल, राधिका ध्रुव, सीमा विष्णु चंद्राकर, कमला पटेल, लीना पांडेय, मीरा ठाकुर, चम्पा ध्रुव, शशि मरकाम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer