विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के निर्देश पर निज सचिव नरेंद्र बोरे ने SP प्रभात कुमार से की सौजन्य भेंट - sanskar.live

Hot




अगस्त 19, 2026

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के निर्देश पर निज सचिव नरेंद्र बोरे ने SP प्रभात कुमार से की सौजन्य भेंट

 क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा पर हुई सार्थक चर्चा


SP के संवेदनशील व्यवहार और सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की, शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर*


*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/बसना विधायक *डॉ. संपत अग्रवाल* के निर्देशानुसार आज उनके निज सचिव *नरेंद्र बोरे* ने महासमुंद जिले के पुलिस अधीक्षक *श्री प्रभात कुमार* से सौजन्य भेंट की। इस दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

भेंट के दौरान निज सचिव नरेंद्र बोरे ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के विचारों से SP श्री प्रभात कुमार को अवगत कराया। साथ ही आमजन की समस्याओं और सुरक्षा संबंधी विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

नरेंद्र बोरे ने कहा कि पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार का सरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार अत्यंत प्रभावित करने वाला है। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए उनके सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना करता हूं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के आपसी समन्वय से बसना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुदृढ़ होगी तथा आम नागरिकों को बेहतर सुरक्षा मिल सकेगी।


Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer