कुर्रुभाठा की बेटी ने रचा इतिहास : सिमरन ठाकुर का MBBS के लिए मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर में चयन* - sanskar.live

Hot




अगस्त 26, 2026

कुर्रुभाठा की बेटी ने रचा इतिहास : सिमरन ठाकुर का MBBS के लिए मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर में चयन*



*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* महासमुंद विकासखंड झलप समीप के छोटे से ग्राम कुर्रुभाठा ने एक बड़ी उड़ान भरी है। ग्राम की बेटी सिमरन ठाकुर पिता डॉ. भानुप्रताप ठाकुर, माता प्रधानपाठक श्रीमती पार्वती ठाकुर ने NEET में सफलता हासिल कर मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर में MBBS के लिए चयनित होकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

नवोदय विद्यालय सरायपाली की मेधावी छात्रा रही सिमरन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर अभ्यास को दिया।

*सिमरन ने कहा -* "मैं डॉक्टर बनकर अपने गांव और आसपास के गरीब, जरूरतमंद लोगों की सेवा करना चाहती हूं, ताकि इलाज के अभाव में किसी को परेशान न होना पड़े।"

पिता डॉ. भानुप्रताप ठाकुर ने कहा -* "बेटी ने हमारा सपना सच कर दिया। उसकी मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि आज वह इस मुकाम तक पहुंची है।"

इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत कुर्रुभाठा की सरपंच श्रीमती दुर्गा रूपलाल पटेल ने कहा - "सिमरन पूरे गांव की बेटी है, उसने साबित कर दिया कि गांव की बेटियां भी बड़े सपने देखकर उसे पूरा कर सकती हैं।"

सचिव भूषण साहू, ग्रामीण अध्यक्ष डेरहाराम ध्रुव, शिक्षक लेखराम पटेल सहित समस्त ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सिमरन को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer