रामदर्शन पब्लिक स्कूल जंघोरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न, अभिभावकों ने विजेताओं को पहनाई पट्टिका - sanskar.live

Hot




अगस्त 07, 2026

रामदर्शन पब्लिक स्कूल जंघोरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न, अभिभावकों ने विजेताओं को पहनाई पट्टिका

 लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए 7 पदाधिकारी, अलंकरण समारोह में अभिभावकों की विशेष उपस्थिति रही आकर्षण का केंद्र


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ रामदर्शन पब्लिक स्कूल जंघोरा पिथौरा में सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद का गठन शुक्रवार को अत्यंत अनुशासित और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक रूप से लोकतंत्र, निर्वाचन प्रक्रिया और नागरिक कर्तव्यों की समझ देना था।

7 पदों के लिए हुई निर्वाचन प्रक्रिया*

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य निर्वाचन आयुक्त, चुनाव प्रभारी एवं पर्यवेक्षक शिक्षकों की निगरानी में हुआ। प्रात:कालीन सभा में छात्र परिषद के 7 प्रमुख संवैधानिक पदों - *हेड बॉय, हेड गर्ल, डिप्टी हेड बॉय, डिप्टी हेड गर्ल, अनुशासन प्रमुख, खेल प्रमुख एवं सांस्कृतिक प्रमुख* के लिए अधिसूचना जारी की गई।



नामांकन प्रपत्रों के वितरण के बाद चुनाव समिति द्वारा गहन संवीक्षा की गई। इसके पश्चात अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर 3 दिवसीय अनुशासित कक्षा-प्रचार की अनुमति दी गई। प्रचार के बाद आयोजित विशेष संबोधन सत्र में सभी प्रत्याशियों ने अपनी कार्ययोजना विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत की।

1 अगस्त को हुआ मतदान, 7 अगस्त को अलंकरण*

*1 अगस्त* को कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। मतदान केंद्र पर नियुक्त शिक्षक बूथ-इंचार्जों ने पूरी पारदर्शिता बरतते हुए मतदाताओं की उंगली पर अमिट स्याही लगाई। मतदान के बाद प्रत्याशियों के अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतगणना की गई और परिणाम घोषित किए गए।

अभिभावकों ने पहनाई पट्टिका - रही विशेष पहल*

*7 अगस्त* को आयोजित अलंकरण समारोह में एक अनूठी पहल देखने को मिली। इस बार विजयी प्रत्याशियों को पद का बैज और पट्टिका मुख्य अतिथियों के स्थान पर उनके *अभिभावकों द्वारा* पहनाई गई। अपने पाल्यों को पद ग्रहण करते देख अभिभावकों के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी।

अलंकरण के पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली और शपथ-रजिस्टर में हस्ताक्षर कर कार्यभार ग्रहण किया। अपने प्रथम संबोधन में सभी प्रतिनिधियों ने विद्यालय में अनुशासन, एकता और विद्यालय की गरिमा को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।

*"लोकतंत्र के मूल्यों का बीजारोपण" - विद्यालय प्रशासन*

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस चुनाव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना है। इस तरह की गतिविधियों से छात्र न केवल आत्मविश्वासी बनते हैं, बल्कि भविष्य में समाज और देश के लिए बेहतर नागरिक भी बनते हैं।

समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer