पिथौरा जनपद पंचायत में दिव्यांगजन को ट्रायसाइकिल सहित सहायक उपकरण का वितरण - sanskar.live

Hot




अगस्त 07, 2026

पिथौरा जनपद पंचायत में दिव्यांगजन को ट्रायसाइकिल सहित सहायक उपकरण का वितरण

 गड़बेड़ा निवासी संतुराम ध्रुव को मिली ट्रायसाइकिल,

 अध्यक्ष उषा घृतलहरे ने कहा- सरकार की योजनाएं बना रही हैं आत्मनिर्भर

ट्रायसाइकिल से सुगम होगी दिनचर्या" - उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल




*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर।* जनपद पंचायत पिथौरा द्वारा गुरुवार को दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन को सुगम बनाना था।

कार्यक्रम में *जनपद अध्यक्ष उषा पुरुषोत्तम घृतलहरे*, *जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल* एवं *जनपद सदस्य पुरुषोत्तम घृतलहरे* की उपस्थिति में ग्राम गड़बेड़ा निवासी *संतुराम ध्रुव पिता जिर्जोधन ध्रुव* को ट्रायसाइकिल प्रदान की गई।

*"सहायक उपकरण आत्मनिर्भरता का माध्यम" - अध्यक्ष*

इस अवसर पर *जनपद अध्यक्ष उषा पुरुषोत्तम घृतलहरे* ने कहा कि, _"प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने से उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। सहायक उपकरण दिव्यांगजनों के लिए केवल सुविधा का साधन नहीं है, बल्कि यह उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है"_।

"ट्रायसाइकिल से सुगम होगी दिनचर्या" - उपाध्यक्ष*

*जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल* ने कहा कि _"सहायक उपकरण प्राप्त होने पर दिव्यांगजन के चेहरे पर आई खुशी यह दर्शाती है कि शासन की योजनाएं वास्तव में जरूरतमंदों के जीवन में बदलाव ला रही हैं। ट्रायसाइकिल मिलने से अब वे अपनी दैनिक दिनचर्या के कार्य अधिक सुगमता से कर सकेंगे। आज दिव्यांगजन शिक्षा, खेल, रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर समाज में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं और मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं"_।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति*

कार्यक्रम में *मुख्य कार्यपालन अधिकारी सनत महादेवा*, *समाज शिक्षा संगठक गुलाब सामल*, *वरिष्ठ करारोपण अधिकारी सुशील चौधरी*, *ग्राम पंचायत धनोरा के सरपंच गिरीशचंद पटेल*, *महेन्द्र कुमार रात्रे* सहित जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पदाधिकारियों ने लाभार्थी को उपकरण सौंपकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer