युवाओं की पहचान नशे से नहीं, कौशल से हो" : मंत्री गुरु खुशवंत सिंह ने महासमुंद में दिलाया नशामुक्ति का संकल्प* - sanskar.live

Hot




अगस्त 02, 2026

युवाओं की पहचान नशे से नहीं, कौशल से हो" : मंत्री गुरु खुशवंत सिंह ने महासमुंद में दिलाया नशामुक्ति का संकल्प*

 100 दिवसीय "नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प" अभियान का शुभारंभ, पीएम मोदी का संदेश भी सुना*





*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए शनिवार को जिला पंचायत सभागार में "नशा मुक्त युवा और विकसित भारत संकल्प" अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री *श्री गुरु खुशवंत सिंह साहेब* ने कहा कि युवाओं की पहचान नशे से नहीं, बल्कि उनके कौशल और प्रतिभा से होनी चाहिए।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सीधा संदेश प्रसारित किया गया। इसके बाद मंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं सैकड़ों युवाओं ने नशा मुक्त भारत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

100 दिन चलेगा जन-जागरूकता अभियान* 

मंत्री गुरु खुशवंत सिंह ने कहा कि यह केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है। यह लगभग 100 दिनों तक चलने वाला जन-जागरूकता अभियान है। भारत विश्व की सबसे बड़ी युवा आबादी वाला देश है। यदि युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा नवाचार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता में लगाएंगे, तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा।

उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध लड़ाई को जनआंदोलन बनाना होगा। इसके लिए संत गुरु घासीदास द्वारा बताए गए नशा मुक्ति के मार्ग को अपनाने की जरूरत है। "जिनकी आनी, बानी अच्छी रहेगी उनकी सियानी भी ठीक रहेगी।"

*स्वस्थ युवा ही देश की सबसे बड़ी ताकत* 

महासमुंद विधायक *श्री योगेश्वर राजू सिन्हा* ने कहा कि आज देशभर के 10 हजार संस्थानों में युवा नशामुक्ति का संकल्प ले रहे हैं। जिज्ञासा से शुरू हुआ नशा लत बनकर जीवन बर्बाद कर देता है। स्वस्थ युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

छत्तीसगढ़ बीज निगम अध्यक्ष *श्री चंद्रहास चंद्राकर* ने कहा कि आने वाला भविष्य युवाओं का है। युवा शक्ति ही देश को नशा मुक्त बना सकती है।

कृषक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष *श्री सुरेश चंद्रवंशी* और राज्य महिला आयोग अध्यक्ष *श्रीमती सरला कोसरिया* ने भी युवाओं से नशे से दूर रहकर सकारात्मक जीवन अपनाने का आह्वान किया। जिला स्काउट-गाइड संघ अध्यक्ष *श्री येतराम साहू* ने कहा "नशा ही नाश की जड़ है।"

*बड़ी संख्या में रहे उपस्थित*

कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, श्री महेंद्र सिक्का, श्री राहुल चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य, पार्षदगण, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद तथा माय भारत, समाज कल्याण, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। अंत में अतिथियों को स्मृति-चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer