पूर्व सांसद चुन्नी लाल साहू ने किया ध्वजारोहण, जिला पंचायत सभापति रवि साहू ने शेड निर्माण हेतु 10 लाख की घोषणा
संकुल स्तरीय खेलकूद समारोह संपन्न, 18 विद्यालयों के 387 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
*बागबाहरा तेंदुकोना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदुकोना में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद *श्री चुन्नी लाल साहू* के कर-कमलों से ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष, सचिव, समिति सदस्य, विद्यालय के प्राचार्य दशरी साहू, प्रधानाचार्य राजेश्वरी साहू सहित समस्त स्टाफ एवं भैया-बहन उपस्थित थे। भैया-बहनों ने देशभक्ति गीत एवं भाषण प्रस्तुत कर सभी को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत किया। प्रसाद वितरण के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।
दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद समारोह संपन्न*
स्वतंत्रता दिवस के पश्चात विद्यालय परिसर में बागबाहरा संकुल का दो दिवसीय खेलकूद समारोह आयोजित किया गया। समारोह में संकुल के 18 विद्यालयों से ध्रुव वर्ग, शिशु वर्ग एवं बाल वर्ग के कुल *387 भैया-बहन*, 13 संरक्षक दीदी, 16 आचार्य एवं 16 निर्णायक आचार्य-दीदी शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व सह जिला समन्वयक *सुरेश साहू* ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि *हनी सिंह गंभीर*, जिला सचिव जिला ग्राम भारती महासमुंद, अध्यक्षता *चिंता राम साहू*, अध्यक्ष नव प्रभा शिक्षण समिति तेंदुकोना एवं विशेष अतिथि *राम नारायण साहू*, जिला प्रतिनिधि, *पीलेश्वर पटेल*, *राजा अग्रवाल* सदस्य गौ सेवा आयोग की उपस्थिति में हुआ। मुख्य अतिथि ने उद्घाटन की घोषणा कर सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई।
पारंपरिक एवं आधुनिक खेलों में दिखा जोश*
दो दिनों तक चले इस समारोह में गेड़ी, फुगड़ी, रस्सी कूद, रिले रेस, खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स, गोला फेंक, तवा फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद एवं 100, 200, 400, 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। खो-खो और कबड्डी पूरे खेल का आकर्षण का केंद्र रहे। खिलाड़ियों के साथ दर्शक भी काफी उत्साहित नजर आए।
समापन में 10 लाख की घोषणा*
कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि *रवि साहू फरोदिया*, सभापति जिला पंचायत महासमुंद थे। अध्यक्षता *राम नारायण साहू* ने की। विशेष अतिथि के रूप में *धनंजय साहू*, सभापति जनपद पंचायत बागबाहरा, *थानू पटेल*, *मनोज डडसेना*, *संतोष शर्मा* उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि रवि साहू ने उद्बोधन में कहा कि "खेल से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है। पालकों को बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल में भी आगे बढ़ाना चाहिए। शिशु मंदिर ही एक ऐसा विद्यालय है जहां शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाते हैं।"
उन्होंने विद्यालय में *शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये* देने की घोषणा की। मंचासीन अतिथियों ने शिशु मंदिर की शिक्षा पद्धति की सराहना की। विद्यालय प्राचार्य ने आभार व्यक्त किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में स्थानीय आचार्यों का सराहनीय योगदान रहा। मंच संचालन *युवराज निर्मलकर* ने किया।



.jpeg)