शंकर अग्रवाल बने BEML के स्वतंत्र निदेशक,रक्षा मंत्रालय की कंपनी में मिली जिम्मेदारी, - sanskar.live

Hot




अगस्त 19, 2026

शंकर अग्रवाल बने BEML के स्वतंत्र निदेशक,रक्षा मंत्रालय की कंपनी में मिली जिम्मेदारी,

पिथौरा के संगठन प्रभारी को राष्ट्रीय संस्था में स्थान, आवास पर बधाई देने वालों का तांता*




गौरव चंद्राकर संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट


*पिथौरा संस्कार न्यूज़/पिथौरा के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला संगठन प्रभारी *श्री शंकर अग्रवाल* को भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी *भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड BEML* में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है।

उक्त नियुक्ति की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। श्री अग्रवाल के निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

*लंबे संगठनात्मक अनुभव का परिणाम*  

माना जा रहा है कि एक छोटे से नगर में रहने वाले शंकर अग्रवाल को मिली यह जिम्मेदारी उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व, कार्यक्षमता और पार्टी के प्रति समर्पण का परिणाम है। नियुक्ति की खबर सामने आते ही भाजपा मंडल के पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यकर्ताओं का मानना है कि संगठन के विभिन्न दायित्वों को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभाने वाले श्री अग्रवाल को अब राष्ट्रीय महत्व की संस्था में जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि वे अपने अनुभव और प्रशासनिक-संगठनात्मक समझ का उपयोग करते हुए इस नई जिम्मेदारी को पूरी कुशलता के साथ निभाएंगे।

*रक्षा से लेकर मेट्रो-खनन तक BEML की भूमिका*  

BEML Limited भारत सरकार की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है। वर्ष 1964 में स्थापित BEML रक्षा एवं एयरोस्पेस, रेल एवं मेट्रो तथा खन एवं निर्माण जैसे रणनीतिक और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्य करती है। 

देश की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने और स्वदेशी तकनीक एवं उत्पादन को बढ़ावा देने में BEML की महत्वपूर्ण भूमिका है। कंपनी द्वारा रक्षा क्षेत्र के लिए विभिन्न उपकरणों के साथ-साथ रेल एवं मेट्रो तथा भारी निर्माण और खनन मशीनरी से जुड़े उत्पादों का निर्माण किया जाता है।

इस महत्वपूर्ण संस्था में भाजपा के एक ग्रामीण नेता की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं का पार्टी के प्रति भरोसा और बढ़ा है।

*बधाई देने वालों में ये रहे शामिल*  

बुधवार को श्री अग्रवाल के आवास पहुंचकर बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से *एस.के. डडसेना, वीरेंद्र तिवारी, नरेश सिंघल, वेद गोयल, विक्की सलूजा, प्रीतराम सूर्ये, आशीष शर्मा, राजा खनूजा, कुलजीत आजमानी, जतिन ठक्कर, गायत्री निषाद* सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं महिलाएं शामिल थीं।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer