विज्ञान शिक्षकों व प्रभारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण एवं इंस्पायर अवार्ड–मानक तथा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस पर कार्यशाला संपन्न - sanskar.live

Hot




अगस्त 01, 2026

विज्ञान शिक्षकों व प्रभारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण एवं इंस्पायर अवार्ड–मानक तथा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस पर कार्यशाला संपन्न

विज्ञान शिक्षकों व प्रभारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण एवं इंस्पायर अवार्ड–मानक तथा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस पर कार्यशाला संपन्न
विज्ञान शिक्षकों व प्रभारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण एवं इंस्पायर अवार्ड–मानक तथा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस पर कार्यशाला संपन्न






*बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/ जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन के निर्देशानुसार एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसना श्री बद्री विशाल जोल्हे के आदेशानुसार शासकीय हाई स्कूल बड़े टेमरीमें इंस्पायर अवार्ड–मानक योजना एवं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस–2026 विषय पर जिला नोडल अधिकारी जगदीश सिन्हा के नेतृत्व में विकासखंड स्तरीय एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

कार्यशाला में विकासखंड बसना के पूर्व माध्यमिक शाला, हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में पढ़ाने वाले विज्ञान शिक्षक, विज्ञान प्रभारी एवं व्याख्याताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में ब्लॉक नोडल अजय कुमार भोई* तथा *प्रेमचन्द साव* ने प्रशिक्षण प्रदान किया।  

*ब्लॉक नोडल प्रेमचन्द साव* ने इंस्पायर अवार्ड–मानक योजना 2026-27 के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया, पात्रता, नवाचार चयन, आवश्यक दस्तावेज, समय-सीमा तथा विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में योजना से जोड़ने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विद्यालय गुणवत्तापूर्ण नवाचारों का चयन कर समय पर पंजीयन सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर *व्याख्याता व ब्लॉक नोडल अजय कुमार भोई* ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस–2026 की थीम *"सतत विकास के लिए विज्ञान और नवाचार"* तथा उसके विभिन्न उप-विषयों, परियोजना निर्माण, ऑनलाइन पंजीयन एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की प्रक्रिया पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शासकीय हाई स्कूल बड़े टेमरी के प्राचार्य हरिकृष्ण बेहेरा ने सभी शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं अनुसंधान की भावना विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण विज्ञान शिक्षा को नई दिशा प्रदान करेंगे।

कार्यशाला के सफल संचालन एवं आयोजन में व्याख्याता पुरुषोत्तम साहू तथा कन्हैयालाल साव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा समयबद्ध पंजीयन एवं गुणवत्तापूर्ण परियोजनाओं के निर्माण पर विशेष बल दिया गया।

अंत में सभी प्रतिभागी शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में अधिकाधिक विद्यार्थियों को इंस्पायर अवार्ड–मानक योजना एवं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस से जोड़ने का संकल्प लिया।


via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/blog-post.html
2026-08-01T14:53:23+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/blog-post_01.html
2026-08-01T15:51:34+05:30

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer