ट्रांसफार्मर उड़ने से परेशान बढ़ी, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय पिरदा में 7 दिनों से बिजली बंद, पेयजल और बिजली संकट से छात्र-छात्राएं प्रभावित - sanskar.live

Hot




अगस्त 01, 2026

ट्रांसफार्मर उड़ने से परेशान बढ़ी, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय पिरदा में 7 दिनों से बिजली बंद, पेयजल और बिजली संकट से छात्र-छात्राएं प्रभावित

 पिरदा सेजेस और बालिका छात्रावास में 7 दिनों से बिजली बंद, पेयजल ठप, सफाई व्यवस्था चरमराई



*पिथौरा संस्कार  न्यूज गौरव चंद्राकर* | विकासखंड पिथौरा अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी-हिन्दी माध्यम विद्यालय पिरदा के परिसर में लगा ट्रांसफार्मर जल जाने से स्कूली बच्चों और आसपास के रहवासियों की परेशानी बढ़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिरदा के वार्ड नं. 7 एवं 8 सहित सेजेस पिरदा और प्री-मैट्रिक आदिवासी बालिका छात्रावास के छात्र-छात्राओं को बिजली न होने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय में इंग्लिश मीडियम में 250 तथा हिन्दी माध्यम में 502 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। यहां दोनों पालियों में कक्षाएं संचालित हो रही हैं और दो बार मध्याह्न भोजन भी पकाया जाता है। ट्रांसफार्मर उड़ने से इस क्षेत्र में पानी की अन्य कोई सुविधा नहीं होने के कारण शौचालय-मूत्रालय की सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। वहीं 50 सीटर बालिका छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को भी सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। यद्यपि विद्यालय में सौर ऊर्जा की व्यवस्था है, लेकिन बादल छाए रहने के कारण सोलर पावर सही ढंग से काम नहीं कर रहा है। विद्युत विभाग से संपर्क करने पर 63 के.वी.ए. का ट्रांसफार्मर तुरंत उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई है। पिछले 7 दिनों से बिजली बंद होने के कारण स्कूली बच्चे, विद्यार्थी और ग्रामीण सभी परेशान हैं। इस समस्या को लेकर छात्र-छात्राओं ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग से तुरंत नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer