पिथौरा ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर आध्यात्मिक उल्लास के साथ मना रक्षाबंधन पर्व
नशा मुक्ति की दिलाई गई शपथ, सैकड़ों भाई-बहनों ने बंधवाया रक्षा सूत्र
*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।*/ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र पिथौरा पर रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम पिथौरा केंद्र की प्रमुख आदरणीय पुष्पा बहन एवं तोमेश्वरी बहन की मुख्य उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
देखें विडियो
कार्यक्रम की शुरुआत परमपिता परमात्मा की याद और शांति पाठ से हुई। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने उपस्थित सभी भाइयों के मस्तक पर चंदन का तिलक लगाया, कलाई पर पवित्र रक्षा सूत्र बांधा और मुंह मीठा कराकर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पूरे सेवा केंद्र को फूलों और दीपों से सजाया गया था।
*बहनों ने बताया रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य:*
पुष्पा बहन ने कहा कि रक्षाबंधन केवल लौकिक धागा बांधने का त्योहार नहीं है, यह पवित्रता, सुरक्षा और एकता का प्रतीक है। सच्ची राखी आत्मा को विकारों से बचाने की है। तोमेश्वरी बहन ने कहा कि इस कलियुग में परमात्मा ही हम सभी आत्माओं का सच्चा रक्षक है। जब हम स्वयं को आत्मा समझकर परमात्मा से रक्षा सूत्र बंधवाते हैं तो भाईचारे की सच्ची भावना आती है।
*नशा मुक्ति के लिए दिलाई शपथ:*
कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्र की प्रमुख पुष्पा एवं तोमेश्वरी बहन ने उपस्थित सभी भाई-बहनों को नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेंगे।
कार्यक्रम में पिथौरा सेवा केंद्र से जुड़े सैकड़ों की संख्या में भाई-बहन उपस्थित थे। अंत में सभी को ब्रह्मा प्रसाद वितरित किया गया।
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/blog-post_27.html
2026-08-27T18:52:36+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/blog-post_803.html
2026-08-27T19:51:26+05:30









.jpeg)