पूजा स्थल से निकली शोभायात्रा, बम्हनी में हुआ विसर्जन, सवा लाख बत्ती से हुई महाआरती, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार सहित हुए शामिल
*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* एक माह के रुद्राभिषेक व हवन-पूजन कार्यक्रम में गुरुवार को सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण और रुद्राभिषेक हुआ। पश्चात सवा लाख बत्ती से महाआरती हुई। इस पुण्य अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय शामिल हुए। पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक कर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इस दौरान विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार सहित रुद्राभिषेक में शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा नेतागण, नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुगण भी पूजा में शामिल हुए। रुद्राभिषेक के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद पार्थिव शिवलिंगों के विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा विशाल मेगा मार्ट परिसर से निकली और बम्हनी में समापन हुआ।
ज्ञात हो कि श्रावण मास में विशाल मेगा मार्ट परिसर व विधायक कार्यालय के पीछे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा विगत 11 वर्षों से रुद्राभिषेक व हवन-पूजन कार्यक्रम करवाया जा रहा है। इस वर्ष भी यह रुद्राभिषेक व हवन-पूजन श्रावण मास की शुरुआत से 29 जुलाई से प्रारंभ हुआ था। गुरुवार को इस पूजन के तहत सुबह करीब 8 बजे वेदी पूजन हुआ। वेदी पूजन के बाद अलग-अलग क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग निर्माण शुरू किया। आए हुए श्रद्धालुओं को पूजा का सामान उपलब्ध करवाया गया। इसी दौरान भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का आगमन हुआ। विधायक एवं भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुगण रुद्राभिषेक में शामिल हुए। पुरोहितों के मंत्रोच्चार के साथ सभी ने रुद्राभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने अपने द्वारा बनाए गए पार्थिव शिवलिंगों का भी पूजन किया। रुद्राभिषेक के बाद सवा लाख बत्ती से महाआरती की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भोग भंडारे का आयोजन किया गया। पूजा में आए सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। फिर शोभायात्रा की तैयारियां की गई। शाम करीब 4 बजे शोभायात्रा विशाल मेगा मार्ट परिसर से निकली। सभी श्रद्धालु बनाए गए पार्थिव शिवलिंगों को लेकर विसर्जन के लिए निकले। शोभायात्रा का समापन बम्हनी में हुआ।
श्रावण मास में महादेव का पूजन लाभ मिलना सौभाग्य*
इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि श्रावण के पवित्र मास में महादेव की पूजा अर्चना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने इस पुण्य कार्य के लिए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को परिवार सहित शुभकामनाएं दी। प्रदेश महामंत्री पवन साय ने कहा कि भगवान शिव की आराधना के लिए यह माह अत्यंत पवित्र माना जाता है। श्रावण में रुद्राभिषेक, हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
यह रहे उपस्थित*
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, प्रदीप चंद्राकर, संदीप दीवान, देवीचंद राठी, मनीष बंसल, मोनिका साहू, राकेश चंद्राकार, संदीप घोष, रमेश साहू, हरवंश सिंह नानू भाई, महेंद्र सिका, डिगेश्वरी चंद्राकर, गोलू चंद्रहास चंद्राकर, डिम्पल ध्रुव, अग्रज शर्मा, साजन यादव, सुनील पटेल, कौशिल्या बंसल, बंटी शर्मा, अरविंद प्रहरे, मुन्ना साहू, गौकरण साहू, वाणी तिवारी, हुलसी चंद्राकर, मनीष शर्मा, अमन वर्मा, आकाश पांडे, पीयूष साहू, माखन पटेल, मधु यादव, राजेंद्र चंद्राकर, हनीश बग्गा, नंदू जलक्षत्री, दिनेश रूपरेला, आनंद साहू, हनी गंभीर, देवेंद्र राय, गिरजा दास, त्रिभुवन धीवर, दुर्गा सार्वा, भाऊराम साहू, चुनेश्वरी साहू, डॉ सोहन साहू, मनोज यादव, कमल कौशिक, कुलजीत सलूजा, सागर साहू, महेश देवांगन, छबिंद्र पटेल, रूपलाल पटेल, राकेश सचदेवा, राजा अग्रवाल, अभिषेक पांडे, शरद मराठा, जतिन रूपरेला, कुशल साहू, दीपक राव, धर्मेंद्र यादव, गोपी कन्नौजे, गुड्डा सिन्हा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।


.jpeg)