*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव की रिपोर्ट*/महासमुंद विकासखंड के ग्राम बोरिद स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में स्वर्गीय श्रीमती फूलवती ध्रुव की 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम और नेवता भोज का आयोजन किया गया कार्यक्रम में शाला परिवार विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियों ने स्व फूलवती ध्रुव के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर शाला के प्रधानपाठक बाबूलाल ध्रुव ने कहा कि पुण्यतिथि हमें दिवंगत आत्माओं को स्मरण करने के साथ उनके विचारों संस्कारों और जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देती है उन्होंने सभी से उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात शाला परिसर में नेवता भोज का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों और शाला परिवार ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया नेवता भोज के माध्यम से बच्चों में सामूहिकता आपसी सद्भाव और अपनत्व की भावना का संदेश दिया गया इस अवसर पर सरपंच अजय मंगल सिंह ध्रुव शाला विकास समिति अध्यक्ष गोपाल ध्रुव हृदय पैकरा दीनदयाल ध्रुव मोती ध्रुव ईश्वर यादव नमीन ध्रुव सावित्री ध्रुव हेमिन ध्रुव कुंती यादव ढेला ध्रुव पार्वती यादव अरुणा ध्रुव राजेश्वरी ध्रुव नीलम ध्रुव सोनकुंवर मेहतरीन बैना देवी बंजारे सहित शाला के शिक्षक शिक्षिकाएं विद्यार्थी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/blog-post_31.html
2026-08-31T17:02:28+05:30


.jpeg)