विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने खैरझिटी और रायतुम स्कूल की छात्राओं को वितरित कीं निःशुल्क साइकिलें - sanskar.live

Hot




अगस्त 20, 2026

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने खैरझिटी और रायतुम स्कूल की छात्राओं को वितरित कीं निःशुल्क साइकिलें

 सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिला बढ़ावा, रायतुम स्कूल में बोर खनन का भी किया भूमिपूजन






*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट / दिनांक 20 अगस्त गुरुवार को विधायक _श्री योगेश्वर राजू सिन्हा_ शासन की महत्वाकांक्षी *सरस्वती साइकिल योजना* के अंतर्गत दो अलग-अलग स्कूलों में आयोजित निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

*शासकीय हाई स्कूल खैरझिटी* एवं *शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायतुम* में छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए *विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा* ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी पहल है। इस योजना के माध्यम से बालिकाओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलती है और उनकी शिक्षा निरंतर जारी रखने के लिए प्रोत्साहन प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि योजना के प्रारंभ होने के बाद से बालिकाओं के हाईस्कूल स्तर पर नामांकन दर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। शासन की ऐसी योजनाएं बालिका शिक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और स्वावलंबन को भी बढ़ावा देती हैं।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में साइकिल प्राप्त करने को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। विधायक ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।

इसी कड़ी में *शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायतुम* में *विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा* ने स्कूल में पेयजल सुविधा के विस्तार हेतु बोर खन का भूमिपूजन भी किया। बोर खनन से स्कूल में पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।

*कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित:*  

सिरपुर पटेवा मंडल अध्यक्ष _डिगेश्वरी चंद्राकर_, मंडल महामंत्री _सुनील पटेल_, वरिष्ठ भाजपा नेता _संदीप घोष_, रायतुम सरपंच _सोनिया रमन सिंग ठाकुर_, सरपंच संघ अध्यक्ष _दिनेश्वर साहू_, _कीर्ति बघेल_, _मनोज यादव_, _कृपा राम सेन_, _धरम सिन्हा_, युवा मोर्चा महामंत्री _कमलेश पटेल_, मीडिया प्रभारी _प्रवीण साहू_, _तारेंद्र यादव_, _राजेन्द्र साहू_, _बलदेव साहू_, _राधे भोई_, _चैन लाल साहू_, _रोशन यादव_, _परमेश्वर साहू_, _खिलेश ध्रुव_, _राकेश यादव_, _गजेंद्र पटेल_, _गोविंद ध्रुव_ सहित दोनों स्कूलों के स्टाफ एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer