पिथौरा में व्यापारी हित में गरजा गोपाल शर्मा का पैनल, फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर किया ऐलान - व्यापारी का समस्या हल करना पहली प्राथमिकता - sanskar.live

Hot




अगस्त 25, 2026

पिथौरा में व्यापारी हित में गरजा गोपाल शर्मा का पैनल, फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर किया ऐलान - व्यापारी का समस्या हल करना पहली प्राथमिकता

 30 अगस्त को अग्रसेन भवन में होगा मतदान, सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक डाले जाएंगे वोट



_पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।_ स्थानीय फॉरेस्ट रेस्ट हाउस पिथौरा में मंगलवार को गोपाल शर्मा के पैनल ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर चुनावी शंखनाद किया। इस प्रेस वार्ता कार्यक्रम में पूरे पैनल की अगुवाई अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार गोपाल शर्मा ने की। उनके साथ उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी राजेश ऐरन, सचिव पद प्रत्याशी इंद्रजीत सिन्हा और कोषाध्यक्ष पद प्रत्याशी कुलवंत राजा खनुजा एक साथ मंच पर नजर आए। प्रेस वार्ता में चारों प्रत्याशियों ने एकजुटता दिखाते हुए व्यापारी हितों के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रत्याशी गोपाल शर्मा ने कहा कि मैं अध्यक्ष नहीं, पिथौरा के व्यापारियों का सेवक बनकर काम करूंगा। हमारा पैनल व्यापारी हित कार्य के लिए हमेशा खड़ा रहेगा। पिथौरा के हर छोटे-बड़े व्यापारी के मान-सम्मान पर आंच आई तो सबसे पहले गोपाल शर्मा खड़ा मिलेगा। हम संगठन को सिर्फ व्यापारियों का संगठन बनाकर चलाएंगे और व्यापारी एकता को मजबूत करेंगे। नगर में चिल्लर की किल्लत को पूर्व में भी हमने बैंक अधिकारियों से मिलकर हल किया था और आने वाले दिनों में भी इस समस्या को पूरी तरह हल करने की कोशिश करेंगे ताकि व्यापारियों को लेन-देन में कोई परेशानी न हो।

उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी राजेश ऐरन ने कहा कि गोपाल शर्मा जी के नेतृत्व में हम सभी वर्ग के व्यापारियों को एकजुट करेंगे और बाजार की पार्किंग, अतिक्रमण और सुरक्षा जैसी मूलभूत समस्याओं को जड़ से खत्म करेंगे। सचिव पद प्रत्याशी इंद्रजीत सिन्हा ने कहा कि गोपाल शर्मा जी के साथ मिलकर हम संगठन को पूरी तरह पारदर्शी बनाएंगे, हर निर्णय में व्यापारियों की सहमति होगी और शासन की हर योजना का लाभ व्यापारी तक पहुंचाएंगे। कोषाध्यक्ष पद प्रत्याशी कुलवंत राजा खनुजा ने कहा कि गोपाल शर्मा जी की टीम ईमानदारी से काम करेगी और मंच के कोष के एक-एक रुपये का हिसाब व्यापारियों के सामने रखा जाएगा।

अंत में पैनल ने बताया कि मतदान 30 अगस्त 2026, दिन रविवार को अग्रसेन भवन पिथौरा में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। चारों प्रत्याशियों ने पिथौरा के सभी व्यापारी बंधुओं से 30 अगस्त को गोपाल शर्मा के पैनल के पक्ष में मतदान कर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer