आरंभ पब्लिक स्कूल महासमुंद में अनोखी पहल: स्वतंत्रता सेनानी के सुपुत्र ने किया ध्वजारोहण - sanskar.live

Hot




अगस्त 16, 2026

आरंभ पब्लिक स्कूल महासमुंद में अनोखी पहल: स्वतंत्रता सेनानी के सुपुत्र ने किया ध्वजारोहण

मिलिंद चंद्राकर ने कहा - बच्चों तक पहुंचे शहीदों की विरासत


*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आरंभ पब्लिक स्कूल में देशभक्ति और विरासत का अनूठा संगम देखने को मिला। स्कूल के संचालक *श्री मिलिंद चंद्राकर* की पहल पर ध्वजारोहण स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के सदस्य द्वारा कराया गया।

*स्वतंत्रता सेनानी के सुपुत्र ने फहराया तिरंगा*

कार्यक्रम में ध्वजारोहण का सौभाग्य *आदरणीय श्री नारायण नामदेव जी* को प्राप्त हुआ। श्री नारायण नामदेव जी महान स्वतंत्रता सेनानी *स्वर्गीय श्री बोधा नामदेव जी* के सुपुत्र हैं। उनके हाथों तिरंगा फहराते ही पूरा विद्यालय परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।

प्रेरणादायी पहल का उद्देश्य*

स्कूल के डायरेक्टर एवं युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी *श्री मिलिंद चंद्राकर* ने कहा कि यह केवल ध्वजारोहण का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों, त्याग और देशभक्ति की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास था।

उन्होंने कहा:  

_"जब बच्चे स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के सदस्य से तिरंगा फहराते देखते हैं तो उनके मन में देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति, त्याग और जिम्मेदारी की भावना और मजबूत होती है। आज आरंभ पब्लिक स्कूल में फहराया गया यह तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और भारत के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है।"_

युवा मोर्चा के पदाधिकारी रहे उपस्थित*

इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश विधि एवं तकनीकी प्रमुख *प्रणय थीठे जी*, *त्रिलोक शर्मा जी, सौरभ चंद्राकर जी, रजत चंद्राकर जी, शंकर चंद्राकर जी* सहित स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। अंत में मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer