ग्राम अरंड में गरिमामय सम्मान समारोह: प्रतिभावान छात्र, शिक्षक और विशिष्टजन हुए सम्मानित
ग्राम अरंड में गरिमामय सम्मान समारोह: प्रतिभावान छात्र, शिक्षक और विशिष्टजन हुए सम्मानित
80वें स्वतंत्रता दिवस पर बोर्ड टॉपर्स को घड़ी-नगद, शिक्षकों को शाल-श्रीफल से नवाजा
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* स्वतंत्रता सेनानियों की वीर भूमि ग्राम अरंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षा और समाजसेवा को समर्पित एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्टजनों को सम्मानित किया गया।
*बोर्ड टॉपर्स और मेधावियों को मिला प्रोत्साहन*
पिछले वर्ष कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं *लता साहू, रितिका देवांगन और कुमकुम निषाद* को कलाई घड़ी एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही कक्षा 1ली से 10वीं तक में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी *लक्ष्मी दीवान, शिवानी विश्वकर्मा, डालेश ध्रुव, प्रिंस दीवान, यंकिता देवांगन, राहुल ध्रुव, खुशी ध्रुव, तान्या ध्रुव, नीलम ध्रुव और लता साहू* को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज करने वाले छात्र *भगवान सिंह पटेल* को स्कूल बैग देकर प्रोत्साहित किया गया।
*शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए विशिष्टजन सम्मानित*
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए हाई स्कूल अरंड के सेवानिवृत्त प्राचार्य *शंभू शंकर मिश्रा*, व्याख्याता *देउकराम ध्रुव* एवं ग्राम प्रमुख *शिवचरण ध्रुव* को संस्था की ओर से शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
सेवानिवृत्त प्राचार्य शंभू शंकर मिश्रा ने मानवीय पहल करते हुए हाई स्कूल की दो निर्धन छात्राओं *किरण बरिहा और धनेश्वरी बरिहा* को गणवेश भी प्रदान की।
शिक्षकों को अलंकृत कर किया गया प्रोत्साहित*
ग्राम प्रमुख द्वारा शिक्षा के स्तर में आशातीत सुधार के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी अलंकृत किया गया।
*प्राथमिक शाला:* प्रधान पाठक गंगा पैकरा, शिक्षिका अर्चना पटेल, फूल कुमार पटेल
*पूर्व माध्यमिक शाला:* प्रधान पाठक रोहिणी देवांगन, शिक्षक नकुल राम साहू, जयराम पटेल, शैलेंद्र सिन्हा
*हाई स्कूल:* प्राचार्य नमो कंकण प्रसाद तिवारी, व्याख्याता सोनसाय पटेल, प्रदीप कुमार कर, शिक्षक टीकम प्रसाद पटेल, लोकेश्वरी साहू
*विद्यालय स्टाफ:* नाथूराम साहू, क्षमा निषाद
*ध्वजारोहण और प्रभात फेरी से शुरू हुआ कार्यक्रम*
80वें स्वाधीनता दिवस का शुभारंभ हाई स्कूल में विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष *हरिश्चंद्र देवांगन* द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद प्राथमिक शाला में *बृजलाल ध्रुव* और पूर्व माध्यमिक शाला में *भोगेश्वरी ध्रुव* ने ध्वजारोहण किया।
पूरे गांव में मां भारती के वंदन गीत के साथ भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम का अंतिम सोपान ग्राम पंचायत भवन के सामने *सरपंच डिगंबर पटेल* द्वारा तिरंगा फहराने के साथ संपन्न हुआ।
गणमान्य रहे उपस्थित*
इस अवसर पर उप सरपंच *युवराज पटेल*, *देवराज शाह, कार्तिक राम पटेल, गंगाराम निर्मलकर*, पंचायत सचिव *लेख राम जगत* सहित समस्त पंचायत प्रतिनिधि, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत की ओर से सभी को मिष्ठान वितरण किया गया।
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/blog-post_16.html
2026-08-16T08:42:16+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/blog-post_599.html
2026-08-16T08:51:13+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/blog-post_804.html
2026-08-16T09:51:33+05:30

.jpeg)