पिथौरा से राष्ट्रपति भवन तक: राष्ट्रपति ने बांधी पिथौरा के लालों को राखी, रामदर्शन पब्लिक स्कूल जंघोरा ने किया कमाल, छत्तीसगढ़ का नाम हुआ रोशन - sanskar.live

Hot




अगस्त 28, 2026

पिथौरा से राष्ट्रपति भवन तक: राष्ट्रपति ने बांधी पिथौरा के लालों को राखी, रामदर्शन पब्लिक स्कूल जंघोरा ने किया कमाल, छत्तीसगढ़ का नाम हुआ रोशन

पिथौरा से राष्ट्रपति भवन तक: राष्ट्रपति ने बांधी पिथौरा के लालों को राखी, रामदर्शन पब्लिक स्कूल जंघोरा ने किया कमाल, छत्तीसगढ़ का नाम हुआ रोशन



संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट

पिथौरा संस्कार न्यूज । रक्षाबंधन का यह पर्व पिथौरा के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया। जब देश की प्रथम नागरिक माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में रामदर्शन पब्लिक स्कूल जंघोरा पिथौरा के चार छात्रों को स्वयं राखी बांधी तो पूरा छत्तीसगढ़ गर्व से भर उठा। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है कि राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का नाम रोशन हुआ।

यह गौरव प्राप्त करने वाले छात्र हैं आदित्य शर्मा, नितेश साहू, पुष्पराज ध्रुव और जयश बरिहा। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राष्ट्रपति भवन से मिले विशेष आमंत्रण पर ये चारों छात्र दिल्ली पहुंचे थे।

चार साल पहले पिथौरा में जिस रामदर्शन पब्लिक स्कूल जंघोरा का बीज बोया गया था आज वह वटवृक्ष बनकर राष्ट्रपति भवन तक अपनी खुशबू बिखेर रहा है। इतने कम समय में राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल करना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

इस ऐतिहासिक क्षण में विद्यालय के डायरेक्टर श्री शुभ अग्रवाल और प्राचार्य श्री जोगिंद्र मेहर उपस्थित रहे।

डायरेक्टर श्री शुभ अग्रवाल ने कहा कि यह पिथौरा की माटी से देश की राजधानी के प्रथम निवास तक का सफर है। माननीया राष्ट्रपति जी द्वारा हमारे बच्चों को राखी बांधना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। आज राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का नारा सच साबित हुआ है। यह पूरे प्रदेश का सम्मान है।

प्राचार्य श्री जोगिंद्र मेहर ने कहा कि यह हमारे विद्यालय के इतिहास का सबसे गौरवशाली दिन है। हमारे बच्चों का राष्ट्रपति भवन तक पहुंचना हमारे संस्कारों और शिक्षा की जीत है। राष्ट्रपति जी ने बच्चों को राखी बांधकर उन्हें आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया है।

बच्चों ने राष्ट्रपति जी का आशीर्वाद लिया और कहा कि यह उनके जीवन का सबसे यादगार पल है जिसे वे कभी नहीं भूलेंगे। इस खबर से पूरे पिथौरा अंचल में हर्ष और उल्लास का माहौल है।





via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/blog-post_28.html
2026-08-28T21:09:04+05:30

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer