नन्हे कावड़ियों की शिव भक्ति: शिव-पार्वती के वेश में बच्चों ने निकाली कावड़ यात्रा, गांव हुआ शिवमय - sanskar.live

Hot




अगस्त 25, 2026

नन्हे कावड़ियों की शिव भक्ति: शिव-पार्वती के वेश में बच्चों ने निकाली कावड़ यात्रा, गांव हुआ शिवमय

नन्हे कावड़ियों की शिव भक्ति: शिव-पार्वती के वेश में बच्चों ने निकाली कावड़ यात्रा, गांव हुआ शिवमय
नन्हे कावड़ियों की शिव भक्ति: शिव-पार्वती के वेश में बच्चों ने निकाली कावड़ यात्रा, गांव हुआ शिवमय

प्राथमिक शाला सलिहाभांठा में संस्कार और भक्ति का संगम, ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत



देखें विडियो





*पटेवा (सलिहाभांठा) संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* श्रावण मास के पावन अवसर पर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सलिहाभांठा में भक्ति और संस्कार का अद्भुत संगम देखने को मिला। विद्यालय के बच्चों ने प्रबंधन समिति के मार्गदर्शन में भव्य कावड़ यात्रा निकाली, जिसने पूरे गांव को हर-हर महादेव के जयघोष से शिवमय कर दिया।

प्रधान पाठक योगेश निर्मलकर एवं शिक्षक रामेश्वर ढीढी के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में बच्चे आकर्षक सजी-धजी कावड़ लेकर निकले। विशेष बात यह रही कि बच्चे भगवान शिव-पार्वती तथा विभिन्न शिव गणों के मनमोहक वेश में सजे हुए थे। विद्यालय से प्रारंभ होकर यात्रा प्रबंधन समिति एवं पालकों के साथ जुन्ना तालाब पहुंची, जहां विधि-विधान से जल भरकर पहले तालाब स्थित शिव मंदिर और फिर गांव के मुख्य शिव मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाया।

यात्रा के दौरान पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। ग्रामीणों ने जगह-जगह फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ नन्हे कावड़ यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और भजनों की धुन पर ग्रामीण बच्चे-बच्चियों के साथ नाचते-गाते यात्रा में शामिल होते नजर आए।

जलाभिषेक के पश्चात सभी कावड़ यात्री वापस विद्यालय पहुंचे, जहां पालकों के साथ भजन संध्या का आयोजन किया गया। तत्पश्चात पालकों और ग्रामवासियों के सहयोग से सभी बच्चों एवं आगंतुकों को प्रसाद वितरित किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, धर्म और संस्कारों के प्रति जागरूकता लाना था।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से पिरीत राम साहू, पंचराम ध्रुव, भोजराम साहू, योगीराम साहू, बैगा नंद ध्रुव, भुनेश्वर साहू, भीम यादव, कार्तिक सिन्हा, उमेश सिन्हा, पूर्णिमा यादव, देवकी सिन्हा, बरतनीन दीवान, प्रमिला ध्रुव, बिसनी दीवान, हेमलता ध्रुव, तिलक यादव, भुवन साहू, तिलक साहू, उमेन्द्र दीवान, भूपेंद्र मनोज साहू, सुकदेव दीवान, लीलेश्वर साहू, विष्णु दीवान सहित समस्त पालकगण एवं ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।


via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/blog-post_25.html
2026-08-25T08:07:00+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/blog-post_4482.html
2026-08-25T08:51:14+05:30

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer