ग्राम देवरी में 10 विप्रजनों ने ली सदस्यता, टीम का हुआ भव्य स्वागत
*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर।* उत्कल ब्राह्मण समाज पिथौरा द्वारा चलाए जा रहे संपूर्ण सदस्यता अभियान के तहत रविवार को अभियान टीम ग्राम सांकरा एवं ग्राम भगत देवरी पहुंची। टीम में ब्लॉक संरक्षक एवं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीसी त्रिपाठी, खंड अध्यक्ष यूके दास, सचिव अरुण कुमार देवता, कोषाध्यक्ष नवीन पंडा एवं प्रदीप होता शामिल थे।
अभियान के दौरान टीम सर्वप्रथम ग्राम सांकरा में श्रीराम दास के निवास स्थल पहुंची। यहां विधिवत आवेदन पत्र पूर्ण कर उन्हें समाज की सदस्यता प्रदान की गई। इसके पश्चात टीम ग्राम भगत देवरी पहुंची, जहां टीम सदस्य श्री दुर्गा जोशी के निवास पर समाज के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. मिंकेतन दास सलडीह ने किया।
ग्राम देवरी में दुर्गा जोशी के निवास पर ग्राम के विद्वान विप्रजन स्वस्फूर्त उपस्थित हुए और विधिवत सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान समाज की सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों में करुणा महापात्र, अरुण किशोर दास, दुर्गा शंकर जोशी, तरुण किशोर दास, केशर जोशी, मकरध्वज महापात्र, नरेश प्रसाद शर्मा, नरेंद्र कुमार जोशी, बसंत कुमार कर एवं बसंत जोशी शामिल हैं। बसंत जोशी को निशुल्क सदस्यता प्रदान की गई।
कार्यक्रम में खंड अध्यक्ष श्री यूके दास ने सभी नए सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने समाज के उद्देश्यों, सामाजिक एकता, शिक्षा एवं संगठन की मजबूती के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने ग्राम देवरी के विप्रजनों द्वारा सदस्यता अभियान में दिखाई गई सक्रियता एवं सहयोग की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में नव सदस्य दुर्गा शंकर जोशी ने सदस्यता अभियान टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही ग्राम देवरी में निवर्तमान दिवस के सदस्यता अभियान को विराम दिया गया।
समाज पदाधिकारियों ने कहा कि सदस्यता अभियान का उद्देश्य उत्कल ब्राह्मण समाज को संगठित कर समाज हित में विभिन्न गतिविधियों का संचालन करना है।

.jpeg)