सायकल वितरण से बढ़ा शिक्षा के प्रति उत्साह
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट/ राज्य शासन की महत्वाकांक्षी "सरस्वती सायकल योजना" के तहत पिथौरा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जम्हर में नि:शुल्क सायकल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं की छात्राओं को नि:शुल्क सायकल प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमती उषा पुरुषोत्तम धृत लहरे थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद उपाध्यक्ष श्री ब्रह्मानंद पटेल ने की। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य समापति श्रीमती रामदुलारी सीताराम सिन्हा, ग्राम पंचायत जम्हर की सरपंच श्रीमती तुलाबाई घनश्याम पटेल, सरपंच प्रतिनिधि घनश्याम पटेल, उपसरपंच संजुलता ठाकुर, ग्राम पंचायत घिबरी की सरपंच नंदनी दीवान, उपसरपंच श्याम सेन एवं विद्यालय के हाई स्कूल अध्यक्ष जय कुमार बरिहा उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिक्षकों ने छात्राओं को सायकल चलाते समय यातायात नियमों एवं सुरक्षा की जानकारी दी। शिक्षकों के मार्गदर्शन में अनुशासित तरीके से सायकल वितरण किया गया। कार्यक्रम में बिहारी लाल पटेल, सीताराम चौधरी, हराचंद यादव, राशिभूषण निर्मलकर, नरेन्द्र देव पटेल, ललीत बरिहा, शीतलाल यादव, महेश्वरी ठाकुर, बृजेश्वर ठाकुर, दहलू ठाकुर, राधेश्याम ठाकुर, टेमलाल ठाकुर, अमीराम ठाकुर सहित पंचगण एवं पंच प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके साथ ही जरनधर निर्मलकर, सदानंद प्रधान, कांताराम पटेल, विजय शंकर चौधरी, पंचराम पटेल, चन्द्रकुमार चौधरी, दिलीप पटेल, दिनेश चौधरी, महेन्द्र चौधरी, प्रेमलाल ठाकुर, लोचन चौहान, चैनकुमार पटेल, व्रजलाल ठाकुर, रतिलाल चौधरी, पिलबासो यादव, रामसाय ठाकुर, खगेश्वर चौधरी, लुकेश्वर प्रधान, देवप्रसाद निर्मलकर एवं समस्त ग्रामवासी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमती उषा लहरे ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सायकल मिलने से अब बेटियों को दूरस्थ गांवों से स्कूल आने में सुविधा होगी। शिक्षा ही बेटियों के सशक्तिकरण की कुंजी है। शिक्षक और अभिभावक मिलकर बेटियों को आगे बढ़ाएं। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत की भी सराहना की। अध्यक्षता कर रहे जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल ने कहा कि राज्य सरकार बेटियों की शिक्षा को लेकर गंभीर है। सायकल योजना से ड्रॉपआउट कम होगा और बेटियां आत्मनिर्भर बनेंगी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। समूचे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षकों द्वारा किया गया। उपस्थित सभी ने "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।












.jpeg)