शहीद नोहर दास ठाकुर विद्यालय छिबर्रा में सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित - sanskar.live

Hot




अगस्त 18, 2026

शहीद नोहर दास ठाकुर विद्यालय छिबर्रा में सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

 विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने छात्राओं को सौंपी साइकिल, कहा- बेटियों को बनाएंगे आत्मनिर्भर

छिबर्रा में साय सरकार की योजना से गूंजी शिक्षा की अलख, दूर-दराज की बेटियों को मिली सौगात*





पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट /बसना विधानसभा पिथौरा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम छिबर्रा स्थित शहीद नोहर दास ठाकुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 17 अगस्त सोमवार को 'सरस्वती साइकिल योजना' के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक *डॉ. संपत अग्रवाल* ने छात्राओं को साइकिल वितरित कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ. अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर किया। विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

*"साइकिल से बचेंगे समय, बढ़ेगी उपस्थिति"*  

छात्राओं को साइकिल सौंपते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली बेटियों को स्कूल पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। साइकिल मिलने से उनका समय बचेगा और वे नियमित रूप से स्कूल आ सकेंगी। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

साय सरकार की सराहना*  

विधायक ने प्रदेश की *विष्णु देव साय सरकार* की लोककल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने और बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। 'सरस्वती साइकिल योजना' जैसी नीतियां ग्रामीण बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने और ड्रॉपआउट रेट कम करने में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।

*जनप्रतिनिधियों ने भी रखे विचार*  

पिथौरा जनपद अध्यक्ष *ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे* ने कहा कि इस योजना ने ग्रामीण बेटियों के हौसलों को नए पंख दिए हैं। उपाध्यक्ष *ब्रह्मानंद पटेल* ने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राएं अपनी पढ़ाई पर पूरी एकाग्रता से ध्यान दे सकेंगी। 

जिला पंचायत सदस्य *रामदुलारी सीताराम सिन्हा* और जिला भाजपा प्रवक्ता *स्वप्निल तिवारी* ने भी योजना को बेटियों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

*बड़ी संख्या में रहे उपस्थित*  

इस अवसर पर जनपद सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि पुरुषोत्तम धृतलहरे, भारत स्काउट गाइड अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि कैलाश अग्रवाल, एल्डरमैन नरेश सिंघल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष विजय नायक, सरपंच नंदनी दीवान, उपसरपंच श्याम सेन, SMDC अध्यक्ष चंद्रकुमार सिन्हा, प्राचार्य राम कुमार नायक सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार देवता ने किया।






-

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer